इमदाद और आजाद ने गिरफ्तारी के बाद सुनाई जादू-टोना की कहानी :
भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के फाजिलपुर सकरामा पंचायत अंतर्गत अशरफनगर गांव में कब्र से छेड़छाड़ एवं नरमुंड की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की जानकारी दी।एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान से नरमुंड की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक मानव खोपड़ी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने कब्र से छेड़छाड़ कर नरमुंड निकाला था। पूछताछ में यह बात सामने आया कि दोनों आरोपी तंत्र-मंत्र और जादू-टोना में विश्वास रखते हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. इमदाद आलम (पिता – स्व. अब्दुल रहीम, निवासी – पोरिया, थाना – बौंसी) और मो. आजाद (पिता) स्व. मो. अफजल हुसैन, निवासी – बीरबलपुर, थाना – धनकुंड) शामिल हैं। दोनों आरोपी बांका जिले के निवासी हैं। हालांकि, एसडीपीओ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी गिरफ्तारी कहां से हुई, और कब से वे इस अपराध में संलिप्त थे। और छ से एक साल के भीतर के शव के नरमुंड को गायब कर जादू टोना और तंत्र मंत्र में इसका प्रयोग करना कुछ अजीब सा प्रतीत होता है ।इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव शिवानंद सिंह ने किया। टीम में सन्हौला थाना प्रभारी चंदन कुमार, रसलपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अमडंडा थाना प्रभारी रवि कुमार, गोराडीह थाना प्रभारी विकास कुमार, सन्हौला थाना के मुकेश कुमार सिंह, डीआईयूएसयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।
कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी मानसिकता को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।मालूम हो कि सन्हौला स्थित इस कब्रिस्तान में पिछले 4-5 साल के दौरान पांच शवों को कब्र से निकालकर नरमुंड की चोरी हो चुकी है। तीन दिन पूर्व ही एक नवजात के शव को भी कब्र से निकालकर उसके सिर को बिखेर दिया गया था। इस मामले को लेकर बीते मंगलवार को मो बदरूजमा ने सन्हौला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी मां बीवी नूरजबी खातून की लाश को कब्र से खोदकर मुड की चोरी कर ली गई थीं ।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm