चोरी के AK- 47 से सेना के जवान ने कर दी चाचा भतीजे की हत्या :
रांची पुलिस ने चार फरवरी को नगड़ी के कतरपा गांव में हुई मनोज कच्छप और उसके भतीजे बुधराम मुंडा की हत्याकांड का खुलासा 36 घंटे के अंदर कर लिया है. साथ ही मुख्य आरोपी सेना के जवान मनोहर टोपनो और उसके दोस्त सुनील कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दो अन्य आरोपी सचिन मिंज और निर्मल मुंडा उर्फ अमर अब भी फरार हैं. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी मनोहर ने चोरी का एके 47 हथियार से घटना को अंजाम दिया था. वह जमीन विवाद का निबटारा न होने पर परेशान था. पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एके-47 राइफल, छह कारतूस, एक कार और एक बाइक का नंबर प्लेट बरामद किया है.डीआइजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जिस एके-47 राइफल से मनोहर ने चाचा-भतीजा की हत्या की, वह उसे सेना से चुरा कर लाया है. चंदन सिन्हा ने बताया कि मनोहर टोपनो मूल रूप से इटकी चिनारो पुरियो गांव का रहनेवाला है. फिलहाल उसका परिवार नगड़ी के नारो गांव में रहता है. वह अभी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात था और छुट्टी लेकर अपने घर आया था.रांची पुलिस की पूछताछ में मनोहर ने बताया कि चार लाख रुपये देने के बावजूद जमीन विवाद का निबटारा नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था. इसी वजह से उसने बुधराम मुंडा और उसके चाचा मनोज कच्छप की हत्या कर दी. उसने कुपवाड़ा में ही हत्या की योजना बनायी थी और अपने साथ तैनात नायक राकेश कुमार की एके- 47 राइफल चुरा ली थी और अपने दोस्त सुनील कच्छप के जरिये अपने घर भेज दिया था. यहां उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए सुनील कच्छप, सचिन मिंज और निर्मल मुंडा को साथ मिला लिया.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm