बाहुबली अनंत सिंह की जमानत पर आज होगा फैसला :
बिहार के मोकामा से बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर आज यानी बुधवार को एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें, पूर्व विधायक अनंत सिंह के वकील ने पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की ओर से जमानत अर्जी दायर की थी.बीते 30 जनवरी को भी अनंत सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन राहत नहीं मिली. जमानत याचिका पर सुनवाई करते समय कोर्ट ने पुलिस से केस की डायरी की मांग की. लेकिन, पुलिस ने उस दिन केस डायरी कोर्ट में पेश नहीं की. उसके बाद कोर्ट ने कहा कि बिना केस डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है. इसके साथ मामले की सुनवाई को आज के दिन के लिए तय किया गया था. मालूम हो कि, 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. यह मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप है. इसी बात को लेकर सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला लगा दिया था. जब ताला लगाने की बात अनंत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था. अनंत सिंह बात करने के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे. इसी बीच दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई. मामले में सोनू सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है. दूसरी तरफ रौशन नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी. फिलहाल मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm