सरयू राय के विशेषाधिकार हनन नोटिस पर इरफान अंसारी का बयान : जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय की ओर से विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की सफाई सामने आई है. उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि वे किसी भी दबाव में आकर काम नहीं करेंगे और पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास भी बहुमत है और वे विधिसम्मत तरीके से ही काम करते हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी के राजनीतिक प्रभाव या दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेंगे.स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जिस मामले को लेकर सरयू राय ने सवाल उठाए हैं, वह पहले का मामला है और विभाग इस पर पहले से ही नजर बनाए हुए है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि हम किसी भी तथ्य को छिपाएंगे नहीं, जो भी सच होगा, उसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सदन के समक्ष रखा जाएगा.स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार सदन की गरिमा बनाए रखने और विधायकों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक सरयू राय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं, वे बहुत बड़े जानकार हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके विभाग द्वारा सदन में पूरी सच्चाई के साथ सही जवाब दिया गया है. यदि किसी स्तर पर कोई गलत जानकारी दी गई होगी तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm