कर्मा के लिए मिट्टी लाने गई 5 बच्चियां तालाब में डूबीं, 4 की मौत :
झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. पचम्बा थाना इलाके के हंडाडीह में मंगलवार को एक साथ चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी और 15 साल की दिव्या कुमारी समेत दो और शामिल हैं. हालांकि दो और बच्चियों के नाम फिलहाल सामने नही आ पाया है जबकि एक बच्ची पूजा कुमारी खुद को किसी तरह बचाने में सफल रही.जानकारी के अनुसार हंडादीह गांव की पांच बच्ची पचम्बा के सोना तलाब में कर्मा पूजा की पूजन मिट्टी के बहाने और स्नान करने गई हुई थी. तलाब पानी से लबाबाब भरा था इसी क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी, और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी तब तक चार बच्चियां डूब चुकी थीं. इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो स्थानीय लोगों समेत परिजन भी तालाब पहुंचे और पांचों को एक-एक कर तालाब के बाहर निकाला और लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.चार बच्चियों को इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया जबकि पांचवे को लेकर उसके परिजन घर पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार दो मृत बच्चियां दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी हैं और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाका मातम में तब्दील हो गया है, वहीं कर्म पूजा का रंग भी फीका पड़ गया, साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm