Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बेगूसराय सड़क दुर्घटना में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:47 am

बेगूसराय सड़क दुर्घटना में दो की मौत
बेगूसराय के रहने वाले दो चचेरा भाइयों की मौत बोलेरो और बाइक की टक्कर में हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी महेंद्र सदा के पुत्र 30 वर्षीय सुनील सदा और उसका चचेरे भाई 40 वर्षीय हरी सदा समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय के खेसराहा गांव छठी समारोह में भाग लेने आज सुबह बाइक से जा रहा था। जाने के दौरान दलसिंहसराय के पगड़ा गांव के देनी चौक के निकट एनएच 28 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पहले समस्तीपुर फिर एक बेगूसराय लाया गया और एक को पटना भेजा गया। जहां हीरा सदा को पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुनील सदा की मौत देर शाम बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।