Technology


पाइरेसी पर सरकार सख्त, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Jul 2026, 01:37 pm
पाइरेसी पर सरकार सख्त, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन पाइरेसी और डिजिटल धोखाधड़ी पर शिकंजा कसते हुए मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस जारी किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और OTT कंटेंट के अवैध प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने टेलीग्राम से 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि प्लेटफॉर्म पाइरेटेड फिल्मों और डिजिटल सामग्री के अवैध वितरण को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, प्रसारकों, OTT प्लेटफॉर्म, निर्माताओं और वितरकों के हितों की रक्षा के लिए की गई है। डिजिटल पाइरेसी के कारण इन क्षेत्रों को हर साल भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यूज़रनेम फीचर भी जांच के दायरे में इस बीच, Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने Telegram, Signal और Meta को भी नोटिस भेजा है। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स से उनके "यूज़रनेम" फीचर के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है और पूछा है कि किसी अन्य व्यक्ति या संस्था का रूप धारण करने तथा फीचर के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। बढ़ सकती हैं साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं नोटिस में कहा गया है कि यूज़रनेम फीचर का दुरुपयोग साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट घोटाले और फर्जी पहचान बनाकर लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। सरकार को आशंका है कि इससे व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों की पहचान का दुरुपयोग बढ़ सकता है। सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जवाबदेही सुनिश्चित करने और साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। #Telegram #Piracy #CyberCrime #D

जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:12 pm
जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पृथ्वी से लगभग 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित प्रसिद्ध M82 गैलेक्सी, जिसे ‘सिगार गैलेक्सी’ भी कहा जाता है, में करीब 1.65 करोड़ तारों की अलग-अलग पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी का लगभग 65 घंटे तक गहन अवलोकन किया। M82 को अंतरिक्ष की सबसे तेज़ "स्टार फैक्ट्री" माना जाता है, क्योंकि यहां नए तारों का निर्माण हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक तेज़ी से हो रहा है। कैसे मिली यह सफलता? इससे पहले NASA के हबल और स्पिट्जर टेलीस्कोप भी M82 का अध्ययन कर चुके थे, लेकिन गैलेक्सी में मौजूद घनी धूल के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड तकनीक का उपयोग करता है, जो धूल के पार भी देखने में सक्षम है। इसके NIRCam उपकरण ने लाखों तारों को अलग-अलग बिंदुओं के रूप में पहचानने में मदद की। क्या है इस खोज का महत्व? वैज्ञानिकों का कहना है कि 1.65 करोड़ तारे केवल वे हैं जिन्हें अलग-अलग देखा जा सका है। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। यह खोज M82 गैलेक्सी के निर्माण, विकास और भविष्य को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, गैलेक्सी में तारों के निर्माण की यह तेज़ प्रक्रिया हमेशा नहीं चलेगी। बड़े तारों के सुपरनोवा बनने से गैस तेजी से बाहर निकल रही है, जिसके कारण आने वाले कुछ सौ मिलियन वर्षों में यह सक्रिय चरण धीमा पड़ सकता है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है:

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:11 pm
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है: यह कंपनी की नई 'N' सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है, जो Nord लाइनअप के नीचे रखा गया है. इस नए एंट्री-लेवल फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज़ चिपसेट इस्तेमाल किया गया है.स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus का नया N सीरीज़ फ़ोन डुअल सिम सेटअप के साथ आता है, जो लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है. कंपनी स्मार्टफोन के लिए दो बड़े OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है. इसके अलावा, नए OnePlus N6 में 6.75-इंच की HD LCD टचस्क्रीन मिलती है. यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और HBM [हाई ब्राइटनेस मोड] में 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है, और इसके साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है.इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी लगाई गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. OnePlus के इस नए फोन में एक सिंगल रियर कैमरा लगाया गया है, जो चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के फिट है. इसमें एक होल पंच डिस्प्ले कटआउट दिया गया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है.

OpenAI ने भारत में पहली बार की बड़ी नियुक्ति

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 12:00 pm
OpenAI ने भारत में पहली बार की बड़ी नियुक्ति : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति के बीच टेक जगत से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. 'ChatGPT' बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी OpenAI ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने उबर इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह को भारत में अपना पहला मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. प्रभजीत सिंह ने शुक्रवार को उबर से इस्तीफा दे दिया है, जहां उन्होंने 11 साल का लंबा और सफल सफर तय किया. OpenAI द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रभजीत सिंह इसी साल सितंबर महीने से औपचारिक रूप से कंपनी में शामिल होंगे. वह भारत में OpenAI के सर्वोच्च अधिकारी होंगे और सीधे कंपनी के एशिया-पैसिफिक (APAC) प्रमुख किरन मणी को रिपोर्ट करेंगे. प्रभजीत के कंधों पर भारत में OpenAI के पूरे बिजनेस ऑपरेशन्स, कंज्यूमर ग्रोथ, कंपनियों में AI का इस्तेमाल बढ़ाने, सरकारी नियमों के प्रबंधन और रणनीतिक सार्वजनिक-निजी साझेदारियों की पूरी जिम्मेदारी होगी.अमेरिका के बाद भारत OpenAI के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर मार्केट बन चुका है. भारत में करोड़ों लोग दैनिक जीवन, शिक्षा और कोडिंग के लिए ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं. प्रभजीत सिंह आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रह चुके हैं. उन्हें भारतीय उपभोक्ताओं और कॉर्पोरेट जगत की गहरी समझ है. उनकी नियुक्ति से OpenAI भारत में अपने कमर्शियल ऑपरेशन्स और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है.

E20 के बाद अब डीजल में Isobutanol की एंट्री! सरकार शुरू करेगी बड़ा ट्रायल

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:55 am
E20 के बाद अब डीजल में Isobutanol की एंट्री! सरकार शुरू करेगी बड़ा ट्रायल पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) के सफल मिश्रण के बाद अब केंद्र सरकार डीजल को भी अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए डीजल में 2% आइसोब्यूटानोल (Isobutanol) मिलाने का पायलट ट्रायल शुरू करेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यदि ट्रायल सफल रहता है तो 2026 के अंत तक पूरे देश में 2% आइसोब्यूटानोल ब्लेंडेड डीजल को चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य किया जा सकता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत टाटा मोटर्स अगले चरण में अपने कमर्शियल वाहनों पर 2% आइसोब्यूटानोल-डीजल मिश्रण का परीक्षण करेगी। ट्रायल के लिए आवश्यक ईंधन की आपूर्ति हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां करेंगी। टाटा मोटर्स के अनुसार, आइसोब्यूटानोल का ऊर्जा मान (Calorific Value) डीजल की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन केवल 2% मिश्रण होने के कारण वाहन की परफॉर्मेंस, माइलेज या इंजन पर किसी बड़े नकारात्मक प्रभाव की संभावना नहीं है। सरकार का मानना है कि इस पहल से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी, घरेलू वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।

सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:30 pm
सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे : नौकरी करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रोविडेंट फंड (EPF) भविष्य की सुरक्षा का सबसे बड़ा सहारा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साल 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की है. अपने बुढ़ापे की इस पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करना बहुत जरूरी है. अब आप घर बैठे बहुत ही आसान तरीकों से जान सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं और कंपनी समय पर पैसे जमा कर रही है या नहीं. ईपीएफओ पासबुक पोर्टल से ऑनलाइन चेक करें अपने खाते का पूरा ब्योरा देखने के लिए ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल सबसे आसान तरीका है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: सबसे पहले EPFO Passbook Portal वेबसाइट पर जाएं. अपना 12 अंकों का UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. लॉग इन होने के बाद अपनी Member ID को चुनें. इसके बाद आपकी पूरी पासबुक स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.