चार जिलों में टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी :
राजधानी पटना सहित चार जिलों के दस दुकानों पर कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने औचक निरीक्षण कर करीब 6.5 करोड़ रुपये की बिक्री को छिपाने और 2.5 करोड़ रुपये का बिना स्टॉक का सामान पकड़ा है. बीते दिन यानी रविवार को विभाग के सचिव सह आयुक्त संजय कुमार सिंह के निर्देश पर अलग-अलग जांच टीमों ने निरीक्षण किया.कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने पटना के पांच, गया के तीन और दरभंगा एवं जहानाबाद के एक-एक दुकानों की जांच की. जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के जांच के घेरे में पान-मसाला, हार्डवेयर, ड्राइफ्रूट, ऑयल एवं स्टील की बिक्री से जुड़े दुकान शामिल थे.जांच करने आई कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने उनके दस्तावेजों को जब्त कर उसकी जांच की. साथ ही, दुकानों की तरफ से जमा किए जा रहे जीएसटी का भी मिलान किया. जानकारी के अनुसार, इन दुकानों पर करीब 6.5 करोड़ रुपये की बिक्री को छिपाने की बात सामने आई और 2.5 करोड़ रुपये का बिना स्टॉक का सामान पकड़ा गया. जांच टीम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी दुकानों से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके बाद उन पर टैक्स एवं पेनाल्टी चार्ज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इन दुकानों से प्रदेश सरकार को करीब दो करोड़ रुपए का टैक्स और पेनाल्टी मिलने का अनुमान है.जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम जब एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पहुंची तो वहां जांच में 32 लाख का स्टॉक नहीं मिला. माल बेच दिया गया, लेकिन उसका कोई लेखा-जोखा नहीं मिला. बताया गया कि तीन सालों से करोड़ों का बिजनेस हो रहा था, लेकिन जीएसटी की चोरी की जा रही थी.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm