Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण

News Pratyaksh | Updated : Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
रांची: सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची नगर निगम की महापौर ने निगम के अधिकारियों के साथ चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव परिसर का निरीक्षण कर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और हरित रांची के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से भी इस अनूठे सांस्कृतिक अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार, सहायक प्रशासक, वार्ड-46 की पार्षद आरती कुमारी सहित रांची नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।