News Pratyaksh


रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Jul 2026, 12:08 pm
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
रांची: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) से जुड़े अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को छठे दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन अब मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से आगे बढ़कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टेंट लगाकर अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर लगातार छात्र जुट रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलन के चलते जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी जा रही है।
फिलहाल, अभ्यर्थी अपनी मांगों पर सरकार और संबंधित आयोगों की ओर से सकारात्मक पहल की उम्मीद लगाए हुए हैं।
Categories
Follow us
Most Popular