News Pratyaksh


₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुईं थाना प्रभारी, ACB ट्रैप टीम की बड़ी कार्रवाई

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Jul 2026, 12:09 pm
₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुईं थाना प्रभारी, ACB ट्रैप टीम की बड़ी कार्रवाई
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की ट्रैप टीम ने अहर्तू थाना, खूंटी की थाना प्रभारी पु०अ०नि० सपना सुलेखा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जुलाई 2026 को की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता श्याम कुमार ने ACB को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदन के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।
सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया और ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Categories
Follow us
Most Popular