News Pratyaksh


रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रांची: आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से रांची पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं ओपी में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी राकेश रंजन स्वयं कई थानों में पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे आम लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
बुधवार को जिले का पूरा पुलिस प्रशासन इस अभियान में सक्रिय रहा। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे तथा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
रांची पुलिस का यह साप्ताहिक अभियान आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।