Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


कांग्रेस को तगड़ा झटका, गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:26 pm
झारखंड में सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. गीता कोड़ा ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा. गीता कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं. गीता कोड़ा सिंहभूम से सांसद हैं.बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कहती है कि सबको साथ लेकर चलेंगे, लेकिन केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है. जहां जनता का हित हो, वहीं रहना चाहिए. कांग्रेस में जनहित को नजरअंदाज किया जा रहा था तो मेरे लिए वहां रहना उचित नहीं था. मैंने कांग्रेस का त्याग किया और बीजेपी में शामिल हुई. मैं यहां रहकर जनहित के काम करूंगी." गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मेरा वहां दम घुटता था.गीता कोड़ा सिंहभूम से लोकसभा पहुंचने वाली पहली सांसद हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी और तत्कालीन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया था. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में लक्ष्मण गिलुवा ने गीता कोड़ा को हराया था. वहीं 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने 25 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उस समय उन्होंने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम किया था. गीता कोड़ा की उस समय उम्र 25 साल थी. साल 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हुईं थीं.

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया:

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:16 pm
लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को 72 साल की आयु में अंतिम सांस ली. इस पर शोक का माहौल है. एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि पंकज उधास का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब निधन हो गया. उधास ने 'नाम', 'साजन' और 'मोहरा' सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई.उनकी बेटी नयाब ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, 'बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं.’’ पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा.विभिन्न गणमान्य लोगों ने पद्मश्री पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए इसे संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति बताई है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा -''मशहूर गजल गायक पद्मश्री पंकज उधास जी के निधन की खबर से मन उदास है। उनका जाना दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसकों एवं संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें.''वह 'चिट्ठी आई है' और 'जिएं तो जिएं कैसे' जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं.

रोड शो में तेजस्वी बोले- मैं आपकी लड़ाई लडूंगा; बिहार सरकार ने सभी डीएम को यह लेटर भेजा

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 09:01 am
बिहार के समस्तीपुर से ऑनलाइन गेम के कारण गायब हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से खोज निकाला है। इन पांचों को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया था। लोग इसे लव जेहाद का नाम दे रहे थे। इधर, शनिवार को खराब मौसम के बाद रविवार को पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन तेज हवा ने तापमान में गिरावट ला दी है। सर्द हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इधर, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने का आदेश आए 145 दिन गुजर चुका है और अब शोभा को काम संभाले हुए भी दो महीना होने को आया। परीक्षा की नई तारीख का इंतजार हो ही रहा है। एक तरह से सीएम नीतीश कुमार के दावे के पूरा होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वहीं सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वैशाली से तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो चुकी है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले 28 फरवरी को राजनाथ सिंह आएंगे बिहार

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 08:59 am
भाजपा नेता ने कहा, “यह विपक्ष को करारा जवाब है, जो केंद्र सरकार द्वारा बिहार की उपेक्षा किए जाने का रोना रोता है। आज ही प्रधानमंत्री राज्य के लिए करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत करने वाले हैं।” चौधरी ने कहा, “कल, प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से बिहार के लिए 70,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। दो मार्च की अपनी यात्रा के बाद, वह चुनाव तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अन्य परियोजनाओं की शुरुआत के लिए एक बार फिर राज्य की यात्रा कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 28 फरवरी को बिहार में होंगे। चौधरी ने बताया कि प्रधानामंत्री की यात्रा के कुछ दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार की यात्रा करेंगे।

सीएम चंपई सोरेन ने 220 परियोजनाओं में से 16 का उद्घाटन किया और 334.12 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं की नींव रखी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 08:57 am
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रसिद्ध मार्शल डांस फॉर्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य में एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम सोरेन ने अपने गृह जिले में 334 करोड़ रुपये से अधिक की 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य सरायकेला-खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान है।सीएम सोरेन ने कहा, "इस क्षेत्र में डांस को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही यहां एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां सभी को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।"उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य सम्मान के साथ उचित अधिकार प्रदान करना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।" सीएम सोरेन ने अफसोस जताते हुए कहा कि राज्य में कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों के भंडर होने के बावजूद आदिवासी इसके लाभ से वंचित हैं। सीएम ने 220 परियोजनाओं में से 16 का उद्घाटन किया और 334.12 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं की नींव रखी। इसमें खरखाई नदी के ऊपर मरीन ड्राइव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि लोग इस क्षेत्र की संस्कृति और कला के साथ-साथ इसके इतिहास से भी अवगत हो सकें।

तेजस्वी ने कहा- अब लड़ाई छिड़ गई है

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th Feb 2024, 11:26 am
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा गया पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने युवा कंधों पर जो दायित्व सौंपा है। उसे साथ लेकर मैं जनता की लड़ाई लड़ने सड़क पर निकला हूं। अब लड़ाई छिड़ गई है। इस लड़ाई में अगर जनता साथ देती है तो नई सोच के साथ नए बिहार का निर्माण किया जाएगा। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उस समय तो उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन, जब 17 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव केंद्र की मोदी सरकार और उनके सहयोगियों के सामने जब नहीं झुके तो उनका लइका (बेटा) भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं है। किसी भी हाल में हम नहीं झुकेंगे।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories