Education


BPSC TRE-4 का इंतजार खत्म! 32,388 पदों पर शिक्षक बहाली, STET अभ्यर्थियों को भी मौका

News Pratyaksh | Updated : Tue 18th Aug 2026, 12:43 pm
BPSC TRE-4 का इंतजार खत्म! 32,388 पदों पर शिक्षक बहाली, STET अभ्यर्थियों को भी मौका पटना: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC मंगलवार शाम तक TRE-4 का विज्ञापन जारी कर सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई अधियाचना के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के पद शामिल हैं। किस कक्षा के लिए कितने पद? TRE-4 में सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद हैं। यानी कुल भर्ती में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी उच्च माध्यमिक यानी 11वीं-12वीं के शिक्षकों की होगी। STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत TRE-4 को लेकर सबसे अहम खबर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए है। विभिन्न विषयों में कक्षा 9-10 और 11-12 के शिक्षकों की पात्रता के लिए STET परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान STET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी TRE-4 में आवेदन करने का अवसर मिल सकता है। यानी जो अभ्यर्थी इस समय STET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। अब अभ्यर्थियों की नजर BPSC के विज्ञापन पर है, जिसके जारी होते ही आवेदन की तारीख, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला

News Pratyaksh | Updated : Thu 13th Aug 2026, 12:00 pm
शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी में एक शिक्षक के ट्रांसफर को लेकर छात्रों का आंदोलन हिंसक हो गया। पिछले तीन दिनों से शिक्षक का तबादला रोकने की मांग कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस स्टेशन पर पथराव किया गया, जिसमें एक पुलिस जवान के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं, प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। शिक्षक के ट्रांसफर से नाराज थे छात्र मामला कांडी थाना के पास स्थित +2 हाई स्कूल से जुड़ा है। स्कूल के शिक्षक मलय सिंह का ट्रांसफर किए जाने के बाद छात्र नाराज हो गए। छात्रों ने तबादला रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। पिछले तीन दिनों से छात्र स्कूल शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। समझाने पहुंचे प्रमुख, विवाद के बाद बिगड़ी स्थिति सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने के लिए प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और प्रमुख ने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लग गई। प्रमुख की गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें मौके से हटना पड़ा। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के बाद कांडी में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। छात्रों के प्रदर्शन और हिंसा के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शिक्षक के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

IIT दिल्ली में 4,300 छात्रों के लिए बनेंगे 3 नए हॉस्टल, RK पुरम में तैयार होंगे G+12 मंजिल के भवन

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Aug 2026, 12:19 pm
IIT दिल्ली में 4,300 छात्रों के लिए बनेंगे 3 नए हॉस्टल, RK पुरम में तैयार होंगे G+12 मंजिल के भवन नई दिल्ली: देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT दिल्ली में छात्रों की बढ़ती संख्या के बीच हॉस्टल की सुविधा बढ़ाने की तैयारी है। संस्थान के हौज खास कैंपस के पास आरके पुरम में तीन नए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इनमें दो हॉस्टल छात्रों और एक छात्राओं के लिए होगा। तीनों हॉस्टल ग्राउंड प्लस 12 मंजिल के होंगे। इनके तैयार होने के बाद IIT दिल्ली में करीब 4,300 अतिरिक्त छात्रों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी। बढ़ती छात्र संख्या के कारण बढ़ी हॉस्टल की मांग IIT दिल्ली में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी समेत कई स्तरों पर छात्र पढ़ाई और शोध करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र संस्थान में पहुंचते हैं। शैक्षणिक कार्यक्रमों और छात्र संख्या में विस्तार के साथ आवास की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। मौजूदा हॉस्टल क्षमता छात्रों की बढ़ती संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं होने के कारण नए हॉस्टलों की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए आरके पुरम में नए आवासीय भवनों का निर्माण किया जा रहा है। IIT दिल्ली देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल IIT दिल्ली देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है। QS World University Rankings में संस्थान को भारत में पहला और वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान मिलने का दावा किया गया है। नए हॉस्टल तैयार होने के बाद संस्थान में रहने वाले छात्रों की संख्या और उपलब्ध आवास के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे खासकर बाहर से आने वाले छात्रों को कैंपस के नजदीक आवास की सुविधा मिल सकेगी।

: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार क

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Aug 2026, 12:34 pm
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया। कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी एल खियांग्ते अपने इस्तीफे के बाद से ही CID की जांच के दायरे में थे। जांच एजेंसी ने उनसे 28 जुलाई से लगातार परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान CID ने परीक्षा के संचालन, प्रश्नपत्र और परीक्षा प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन तथा आयोग स्तर पर लिए गए फैसलों से जुड़े सवाल किए। जांच के दौरान सामने आई जानकारियों और जुटाए गए तथ्यों के आधार पर अब CID ने पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। मामले में CID की जांच आगे भी जारी है। एजेंसी कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में

News Pratyaksh | Updated : Sat 08th Aug 2026, 12:43 pm
JPSC-JSSC को लेकर रांची में बवाल, CM हाउस जा रहे ABVP कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की; 4 हिरासत में रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से मार्च निकाला। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिद्धू-कान्हू पार्क के पास रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दो बैरिकेडिंग तोड़ी, 4 कार्यकर्ता हिरासत में प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी दो बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ABVP के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में छात्र और ABVP कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए हैं। JPSC-JSSC परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद बैनर और पोस्टर पर JPSC और JSSC परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने, CBI जांच कराने और उच्च शिक्षा में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तत्काल बहाली शुरू करने जैसी मांगें लिखी हुई थीं। फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रही है और इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। #RanchiNews #JPSC #newspratyaksh See less