Entertainment


दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो लव स्टोरी फिल्में थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:47 am
दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो लव स्टोरी फिल्में थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई. हालांकि एक दीवाने की दीवानियत एक प्योर लव स्टोरी फिल्म है, तो वहीं थामा एक हॉरर लव स्टोरी फिल्म है. दोनों ही फिल्मों का क्रेज बराबर है. थामा में दर्शकों के आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के बीच भूतिया रोमांस देखने को मिल रहा है तो वहीं एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की प्यार की अलग कहानी नजर आ रही है. दोनों ही फिल्में ओपनिंग कलेक्शन में अपनी उम्मीद से ज्यादा कमा चुकी हैं. चलिए देखते हैं कौनसी फिल्म में ओपनिंग डे पर कमाई के झंडे गाड़े हैं.हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की लवस्टोरी फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. सैकनिल्क के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने पहले ही दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. एक दीवाने की दीवानियत ने मौजूदा साल में री-रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की क्लासिक लव स्टोरी फिल्म सनम तेरी कसम ने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एक दीवाने की दीवानियत को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, इससे पहले उन्होंने मनमर्जियां बनाई थी और अब मस्ती 4 लेकर आने वाले हैंआदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'थामा' का जादू दर्शकों पर चल गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म थामा ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने मौजुदा साल में रिलीज हुई सबसे कमाऊ लव स्टोरी फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि थामा अपने ही घराने मडोक फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 (2024) की ओपनिंग (51.8 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. हालांकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री की ओपनिंग (6.82 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है. इसी के साथ थामा साल 2025 में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus ने अपनी एमपीवी Lexus LM को अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:35 am
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus ने अपनी एमपीवी Lexus LM को अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इस कार को कई नए फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है. हालांकि कि इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Lexus LM भारत में सबसे प्रीमियम एमपीवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.15 करोड़ रुपये से 2.69 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. अपडेट के साथ ही कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है.इस ज़्यादा प्रीमियम 4-सीट वेरिएंट को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) से भी लैस किया गया है, और कंपनी ने पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रे भी जोड़ी है.भारत में लागू किए गए E20 ईंधन के नियमों को देखते हुए कंपनी ने इसके इंजन को भी अपडेट किया है. पावरट्रेन की बात करें तो नई Lexus LM 350h में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर, हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 190 bhp की पावर and 240 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है.Lexus LM 350h के बाकी हिस्से, जैसे एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस MPV में 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.28-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 23-स्पीकर वाला मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स और 4-ज़ोन ऑटो एसी जैसे फीचर्स पहले जैसे ही बरकरार हैं.कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके एंट्री-लेवल 7-सीट VIP वेरिएंट की कीमत 2.15 करोड़ रुपये है, और टॉप-स्पेक 4-सीट अल्ट्रा लक्ज़री ट्रिम की कीमत 2.69 करोड़ रुपये है. भारत में Lexus LM का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन इसे भारत में Toyota Vellfire का एक ज़्यादा प्रीमियम विकल्प माना जा सकता है.

केरल के एर्नाकुलम के सांसद हिबी एडेन ने कहा है कि एर्नाकुलम के पल्लुरुथी स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में हिजाब से जुड़े विवाद को खत्म करने के लिए एक समझौता हो गया है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:28 am
केरल के एर्नाकुलम के सांसद हिबी एडेन ने कहा है कि एर्नाकुलम के पल्लुरुथी स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में हिजाब से जुड़े विवाद को खत्म करने के लिए एक समझौता हो गया है. इस स्कूल में आठवीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर हिजाब पहनने के कारण कक्षा से बाहर कर दिया गया था. एर्नाकुलम के सांसद हिबी एडेन, डीसीसी अध्यक्ष मोहम्मद शियास और छात्रा के अभिभावकों के बीच स्कूल परिसर में हुई एक बैठक के बाद यह समझौता हुआ.चर्चा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद हिबी ईडन ने पुष्टि की कि सभी इस बात पर सहमत हो गए हैं कि बच्ची को स्कूल की नीतियों के अनुसार अपनी शिक्षा जारी रखने की अनुमति दी जाए. हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे का राजनीतीकरण न करने की चेतावनी दी और आरएसएस और भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया.ईडन ने कहा, "सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है. किसी भी ताकत को इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को नष्ट करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. केरल में कुछ लोग सुबह-सुबह अपने घरों से निकल पड़ते हैं और समाज में विभाजन पैदा करने के लिए जगह तलाशते हैं." सांसद ने उन लोगों की आलोचना की, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि वे राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक तनाव भड़काने के लिए छिटपुट घटनाओं का फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, "ये वही लोग हैं, जो धार्मिक मतभेद पैदा करने और उससे राजनीतिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं. केरल में इसका किसी भी हालत में कोई महत्व नहीं है."ईडन ने इस बात पर जोर दिया कि पल्लुरुथी अपने सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है, और पिता के इस फैसले को केरल की धर्मनिरपेक्षता की पुष्टि बताते हुए कहा, "पल्लुरुथी एक ऐसी जगह है, जहां सभी जातियां और धार्मिक समूह एकता के साथ आगे बढ़ते हैं. बच्ची के पिता अनस ने खुद आगे आकर कहा है कि वह अपनी बेटी को स्कूल के नियमों और विनियमों के अनुसार यहां पढ़ा सकते हैं. यह धर्मनिरपेक्षता का संदेश है." उन्होंने इस मुद्दे को तूल देने में सोशल मीडिया की भूमिका की भी निंदा की.ईडन ने कहा, "कई लोग सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से अभियान चलाने में कुछ भी ग़लत नहीं है और मैं इससे निपटूंगा. समुदाय को बांटने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती." सांसद ने कथित तौर पर दखलअंदाजी करने की कोशिश कर रहे बाहरी तत्वों को भी कड़ी चेतावनी दी, "हम इसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे. अगर कुछ लोग बाहर से आकर यहाँ हालात बिगाड़ने की धमकी देते हैं, तो हमें इसे अपने हाथ में लेना होगा."उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन और लड़की के परिवार ने आगे कोई भी संवेदनशील या भड़काऊ बयान जारी न करने पर सहमति जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समूह राजनीतिक लाभ के लिए छिटपुट घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "छिटपुट घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है. कुछ संगठन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करके यह भ्रम फैला रहे हैं कि वे ही इस सब को हवा दे रहे हैं. वे इस घटना को मुस्लिम-ईसाई संघर्ष के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं

फेसबुक पर एक बार फिर से लिंक्डन वाला फीचर आ गया है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:44 am
फेसबुक पर एक बार फिर से लिंक्डन वाला फीचर आ गया है, जिसकी मदद से लोगों को नौकरियां ढूंढने में काफी मदद मिलेगी.बार फेसबुक इस फीचर को लोकल लेवल पर एंट्री-लेवल, सर्विस और ट्रेड जॉब्स के लिए इस्तेमाल कर रहा है.इसका मतलब है कि फेसबुक पर जॉब पोस्टिंग फीचर के तौर पर कोई भी अडल्ट सर्विस, ड्रग्स इन-पर्सन चाइल्डकेयर जैसी चीजें पोस्ट नहीं की जा सकती है. अगर आप सोच रहे हैं कि मेटा ने इस फीचर को फेसबुक में फिर से क्यों जोड़ा है तो इसका जवाब एकदम सिंपल है. आज भी फेसबुक लोकल कनेक्शन्स के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इस कारण लोगों को लोकल लेवल पर फेसबुक के जरिए नौकरी मिलना ज्यादा आसान हो सकता है.इस फीचर को 2017 में ही लॉन्च किया गया था, लेकिन उस वक्त इस फीचर को सिर्फ अमेरिका और कनाडा में ही चालू किया गया था. हालांकि, उसके बाद इस फीचर को 40 से भी ज्यादा देशों में लॉन्च किया गया, लेकिन साल 2022 में इसे सिर्फ यूएस और कनाडा तक ही सीमित कर दिया गया था और उसके बाद 2023 में इसे पूरी तरह से बंद ही कर दिया गया था. उस वक्त कुछ कंपनियों पर ऐसा आरोप लगाया गया था कि वो विज्ञापनों में लोगों का जेंडर या धर्म के आधार पर एक्सक्लूड कर रही थीं, जो मेटा के नियमों के खिलाफ था. अब मेटा ने इसके लिए नया टूल बनाया है, जिसके जरिए किसी भी प्रकार के भेदभाव पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.फिलहाल, इस फीचर को सिर्फ अमेरिकन यूज़र्स के लिए ही रोलआउट किया गया है, लेकिन अगर मेटा को अमेरिका में इस फीचर पर सफलता मिलती है, तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसे बाकी देशों में भी वापस लाया जाएगा. इसका मतलब है कि आने वाले वक्त में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, अब आपको फेसबुक के मार्केटप्लेस सेक्शन में एक नया टैब मिलेगा, जिसका नाम “Jobs” है. यहां आपको लोकल रेस्टोरेंट्स, दुकानों या सर्विस बेस्ड बिजनेस की नौकरियां देखने को मिलेंगी. अगर आप किसी ग्रुप में हैं तो वहां भी आपको जॉब पोस्टिंग नज़र आ सकती है. मेटा का कहना है कि 18 साल से ऊपर वाले लोग ही इस सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी लिस्टिंग को फेसबुक गाइडलाइन्स के हिसाब से पोस्ट करना होगा.

कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हुंकार भर रही है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:38 am
कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हुंकार भर रही है. मीड वीक में धीमी पड़ने के बाद फिल्म ने फेस्टिव सीजन में कमाई में बड़ा इजाफा किया है. बॉक्स ऑफिस पर कांतारा: चैप्टर 1 के आजू-बाजू कोई फिल्म नहीं टिक रही है. कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दर्जनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब कांतारा: चैप्टर 1 ने अपनी वर्ल्डवाइड कमाई से एस.एस राजमौली और प्रभास की मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कांतारा: चैप्टर 1 की 12वें दिन की कमाई में 66 फीसदी की गिरावट आई है. फिल्म ने 12वें दिन 13.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें सबसे जायादा कन्नड़ और हिंदी में 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसकी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 452.73 करों रुपये हो गया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, कांतारा चैप्टर 1 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 700 करोड़ रुपये के करीब जा रहा है. कांतारा चैप्टर 1 ने 655 करोड़ रुपये कमाने के साथ सुल्तान (623.33 करोड़ रुपये), सालार पार्ट 1 (614 करोड़ रुपये), जेलर (650 करोड़ रुपये) और बाहुबली - द बिगनिंग (650 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कांतारा: चैप्टर 1 ने अपने दूसरे शनिवार 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म की कमाई में 37.32 फीसदी कमाई गिरी थी. हिंदी वर्जन में फिल्म ने शुक्रवार को 7.10 करोड़ रुपये, शनिवार 14.37 करोड़ रुपये, रविवार 14.65 करोड़ रुपये, सोमवार 4.45 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का हिंदी कलेक्शन 150.67 करोड़ रुपये हो गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से क

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:39 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। इस स्‍टॉल का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने सभी कारीगरों का हालचाल जाना और काम करने के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने महाबोधि संस्कृति केंद्र में लाभार्थियों को टूलकिट और चेक वितरित किए।