Entertainment


भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप A के अहम मैच के लिए शुक्रवार की देर रात को श्रीलंका पहुंच गई.

News Pratyaksh | Updated : Sat 14th Feb 2026, 12:49 pm
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप A के अहम मैच के लिए शुक्रवार की देर रात को श्रीलंका पहुंच गई. जहां उनका कोलंबो के एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया. जिसमें पारंपरिक संगीत और डांस ने शहर में एक शानदार एंट्री के लिए माहौल तैयार किया.इस दौरान अर्शदीप सिंह बहुत जोश में थे और उन्होंने अपने अंदर के अक्षय खन्ना को बाहर निकाला. उन्होंने धुरंधर फिल्म के मशहूर गाने में अक्षय खन्ना के किरदार की तरह, डांस किया. जिसे देखकर बगल में खड़े अक्षर पटेल अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. बता दें कि भारतीय टीम ने गुरुवार को नामीबिया से दिल्ली में मैच खेलने के बाद शुक्रवार की शाम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना हुए.भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने पहले दो मैच जीत लिए हैं और ग्रुप A से सुपर 8 के लिए दो क्वालीफाइंग स्पॉट के लिए कोशिश कर रहे हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच को जीतने वाली टीम शायद ग्रुप में टॉप पर रहेगी और अगले स्टेज में भी इसी लय को बनाए रखेगी.इंडिया और पाकिस्तान दोनों ने अपने कैंपेन 7 फरवरी को शुरू किए, जिसमें ग्रीन शर्ट्स ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराया, जबकि मेन इन ब्लू ने अमेरिका के खिलाफ मुश्किल हालात में वापसी की, जब उनका स्कोर 77/6 हो गया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 84 रन) और पेसर मोहम्मद सिराज (3-29) की बदौलत उन्होंने वापसी करते हुए मैच 29 रन से जीत लिया.

शाहिद कपूर और शनाया कपूर की दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और बाजी ओ'रोमियो ने मारी : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ'रोमियो बीती 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हुई थी. ओ'रोमियो की रिलीज को एक दिन हो गया है. फिल्म को दर्शकों का शानद

News Pratyaksh | Updated : Sat 14th Feb 2026, 12:47 pm
शाहिद कपूर और शनाया कपूर की दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और बाजी ओ'रोमियो ने मारी : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ'रोमियो बीती 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हुई थी. ओ'रोमियो की रिलीज को एक दिन हो गया है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शाहिद कपूर को हुसैन उस्तरा के रोल में देख एक्टर के फैंस शॉक्ड हो गए हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार कमाई की है. वहीं, दूसरी ओर ओ'रोमियो के साथ सिनेमाघरों में तू या मैं भी रिलीज हुई थी. इसमें आदर्श और शनाया कपूर का देखा रहा है. तू या मैं की चर्चा बहुत कम है और लोग ज्यादातर फिल्म ओ'रोमियो की बात कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों ने कितने रुपये से ओपनिंग ली है.ओ'रोमियो ने पहले ही दिन तगड़ी कमाई की है. शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल् देवा को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का ओपनिंग डे पर ऑक्यूपेंसी रेट 14.86 फीसदी रहा है. इसमें मॉर्निंग शो में 8.63 फीसदी, ऑफ्टरनून में 12.17 फीसदी, इवनिंग शो में 13.66 फीसदी, नाइट शो में 24.97 फीसदी दर्ज हुआ है. ओ'रोमियो से शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज देवा के लसाथ-साथ हैदर और कमीने को भी पछाड़ दिया है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों का भा रही है.

आज 6 फरवरी को भारत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है.

News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Feb 2026, 12:59 pm
आज 6 फरवरी को भारत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है. 28 सितंबर, 1929 को हेमा मंगेशकर के रूप में जन्मीं लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में ही भारतीय संगीत जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया था. पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए और उनकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती ही गई. मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया था.पुनर्जन्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, "हम हिंदू हैं और हम पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं, अगर पुनर्जन्म वास्तव में होता है, तो मैं आशा करती हूं कि मेरा पुनर्जन्म न हो और अगर भगवान मुझे दूसरा जीवन देते हैं, तो वह भारत में, महाराष्ट्र में, एक छोटे से घर में हो और मेरा जन्म एक लड़के के रूप में हो'. कवि और गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक अन्य इंटरव्यू में, उन्होंने इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे. मंगेशकर ने कहा था कि वह अपने असली रूप में पुनर्जन्म नहीं लेना चाहतीं. उन्होंने कहा, "अगर जन्म मिले भी, तो मैं लता मंगेशकर बनना नहीं चाहूंगी, जब अख्तर ने उनसे इसका कारण पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि जीवन में उन्होंने जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उन्हें केवल वही जानती हैं. इस मौके पर गायिका का एक पुराना इंटरव्यू फिर से खूब शेयर किया जा रहा है. इस इंटरव्यू में मंगेशकर ने पुनर्जन्म के बारे में बात की और एक ऐसा बयान दिया जिसने कई लोगों को चौंका दिया. उन्होंने कहा था कि वह दोबारा जन्म नहीं लेना चाहतीं. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें दोबारा जन्म लेना ही पड़े तो वह लड़की के बजाय लड़के के रूप में जन्म लेना पसंद करेंगी.

बॉर्डर 2 दूसरे वीकेंड में कमाई का घरेलू आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करने में लगी :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:10 am
बॉर्डर 2 दूसरे वीकेंड में कमाई का घरेलू आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करने में लगी : बॉर्डर 2 अपना पहला हफ्ता पूरा करने जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड शानदार कलेक्शन किया और फिर इसके बाद फिल्म की कमाई गिरना शुरू हो गई. पांचवें और छठे दिन बॉर्डर 2 का कलेक्शन डाउन हुआ है. हालांकि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग कंडीशन में है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अपने दूसरे वीकेंड में कमाई का यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करेगी. इससे पहले जानेंगे फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है.बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी पहले रविवार फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये कमाकर शानदार वीकेंड पूरा किया. बॉर्डर 2 ने पहले वीकेंड 129.80 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने रपब्लिक डे पर 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की थीं. पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 23.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ बॉर्डर 2 का पांच दिनों का कुल नेट घरेलू ऑफिशियल कलेक्शन 216.79 करोड़ रुपये हो गया.अब सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. छठे दिन फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 16.78 फीसदी रहा.

कोर्ट के सिंगल जज के उस आदेश को रद्द कर दिया :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:23 pm
कोर्ट के सिंगल जज के उस आदेश को रद्द कर दिया : मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एकल न्यायाधीश के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' को सेंसर प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया था.यह मामला मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगा की पीठ के समक्ष आया, जिन्होंने कहा कि एकल न्यायाधीश, न्यायमूर्ति पीटी आशा को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय देना चाहिए था. उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता को मामले के जल्द निपटारे के लिए एकल न्यायाधीश से संपर्क करने की स्वतंत्रता भी दी. उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की, 'एकल न्यायाधीश को यह तय करने की स्वतंत्रता है कि 'जन नायकन' मामले को पुनरीक्षण समिति को भेजने का निर्णय सही है या नहीं'. इस फैसले से फिल्म का भविष्य लगभग अनिश्चित हो गया है, जिसे मूल रूप से इसी महीने पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था. बताया जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी, जिसके बाद वे राजनीति में पूरी तरह से कदम रखेंगे. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, पीठ ने 20 जनवरी को न्यायमूर्ति आशा द्वारा पारित एक आदेश के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा दायर अपील पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.अभिनेता विजय की राजनीति में आधिकारिक प्रवेश से पहले उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही 'जन नायकन' केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणन में देरी के बाद कानूनी पेचीदगियों में फंस गई.फिल्म निर्माताओं द्वारा देरी के खिलाफ अदालत का रुख करने पर, एकल पीठ ने 9 जनवरी को सीबीएफसी को फिल्म को प्रमाणित करने का निर्देश दिया. सीबीएफसी ने खंडपीठ में अपील की, जिसने उसी दिन एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी.न्यायाधीश ने क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा 5 जनवरी को भेजे गए उस पत्र को भी रद्द कर दिया था, जिसमें फिल्म निर्माता को सूचित किया गया था कि एक शिकायत के आधार पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ने मामले को पुनरीक्षण समिति के पास भेज दिया है. हालांकि, उसी दिन प्रथम पीठ ने उनके आदेश पर रोक लगा दी.मूल रूप से, 22 दिसंबर, 2025 को, निर्माता को चेन्नई के क्षेत्रीय अधिकारी से एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि फिल्म देखने वाली 5 सदस्यीय जांच समिति ने फिल्म की स्क्रीनिंग और सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने की सिफारिश की है.इसके बाद, जांच समिति के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर, अध्यक्ष ने 22 दिसंबर के पत्र को स्थगित करने का निर्णय लिया और मामले को संशोधन समिति के पास भेज दिया. इसकी सूचना फिल्म के निर्माता को 5 जनवरी को दी गई.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:05 am
#newspratyaksh #bollywood #dhurandhar रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. धुरंधर अपने पांचवें मंगलवार स्ट्रॉन्ग नजर आई. फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल कर रही है. धुरंधर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. धुरंधर भारत में 700 और 800 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. अब धुरंधर भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर अग्रसर है. इससे पहले जानते हैं फिल्म ने 33वें दिन कितना कलेक्शन किया है.धुरंधर ने पांचवें सोमवार यानी 32वें दिन 5.40 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर का 32 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 825.70 करोड़ रुपये हो गया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें, मेकर्स ने मंगलवार को धुरंधर का टिकट 199 रुपये किया था, जिससे फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं दिखा है. वहीं, धुरंधर ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 189.3 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़ रुपये कमाए थे.