News Pratyaksh


बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले की सुनवाई बुधवार, 18 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में हुई. कोर्ट ने राजपाल यादव की अंतरिम जमानत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने यादव के वकील को अगली सुनवाई में मुख्य याचिका पर अपनी दलीलें पेश करने का निर्दे

News Pratyaksh | Updated : Thu 19th Mar 2026, 12:21 pm
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले की सुनवाई बुधवार, 18 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में हुई. कोर्ट ने राजपाल यादव की अंतरिम जमानत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने यादव के वकील को अगली सुनवाई में मुख्य याचिका पर अपनी दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के बाद राजपाल को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर देखा गया और उन्होंने हालिया सुनवाई के बारे में मीडिया से बात की.सुनवाई की शुरुआत में, राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि रेगुलर जमानत की अर्जी दाखिल कर दी गई है और पहले दी गई अंतरिम सुरक्षा आज खत्म हो रही है.
उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाली कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को कुल 4.25 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, और 25 लाख रुपये का एक और डिमांड ड्राफ्ट सौंपा जा रहा है.कोर्ट ने शिकायत करने वाली कंपनी को राजपाल यादव द्वारा की गई बड़ी पेमेंट को देखते हुए उनकी अंतरिम जमानत अगली सुनवाई की तारीख तक बढ़ा दी है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने की.