आज 6 फरवरी को भारत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है.
News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Feb 2026, 12:59 pm
आज 6 फरवरी को भारत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है. 28 सितंबर, 1929 को हेमा मंगेशकर के रूप में जन्मीं लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में ही भारतीय संगीत जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया था. पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए और उनकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती ही गई. मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया था.पुनर्जन्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, "हम हिंदू हैं और हम पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं, अगर पुनर्जन्म वास्तव में होता है, तो मैं आशा करती हूं कि मेरा पुनर्जन्म न हो और अगर भगवान मुझे दूसरा जीवन देते हैं, तो वह भारत में, महाराष्ट्र में, एक छोटे से घर में हो और मेरा जन्म एक लड़के के रूप में हो'.
कवि और गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक अन्य इंटरव्यू में, उन्होंने इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे. मंगेशकर ने कहा था कि वह अपने असली रूप में पुनर्जन्म नहीं लेना चाहतीं. उन्होंने कहा, "अगर जन्म मिले भी, तो मैं लता मंगेशकर बनना नहीं चाहूंगी, जब अख्तर ने उनसे इसका कारण पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि जीवन में उन्होंने जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उन्हें केवल वही जानती हैं.
इस मौके पर गायिका का एक पुराना इंटरव्यू फिर से खूब शेयर किया जा रहा है. इस इंटरव्यू में मंगेशकर ने पुनर्जन्म के बारे में बात की और एक ऐसा बयान दिया जिसने कई लोगों को चौंका दिया. उन्होंने कहा था कि वह दोबारा जन्म नहीं लेना चाहतीं. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें दोबारा जन्म लेना ही पड़े तो वह लड़की के बजाय लड़के के रूप में जन्म लेना पसंद करेंगी.