Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Entertainment


बिहार कोल्ड डे की चपेट में है. पूरे राज्य में शीतलहर जैसे हालात हैं

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Dec 2025, 10:48 am
#newspratyaksh #Bihar #newyear बिहार कोल्ड डे की चपेट में है. पूरे राज्य में शीतलहर जैसे हालात हैं. पछुआ हवा और कनकनी ने लोगों का जीना मुहान कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मंगलवार को राज्य के 28 जिलो में कोल्ड को लेकर चेतावनी जारी की है. इन जिलों में भीषण ठंड पड़ेगी.राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, गया में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो अररिया राज्य का सबसे ठंडा जिला बना रहा. फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. फारबिसगंज के साथ सुपौल, पूर्णिया, अगवानपुर (सहरसा), मोतिहारी, वाल्मिकीनगर आदि जिलों में 0.8 से 0.2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. सबसे ज्यादा मोतिहारी में पारा लुढ़का. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे को लेकर अलर्ट है. मौसम विभाग ने ऐसे में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लेने की अफवाहों पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने विराम लगा दिया : अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इन दिनों अपने स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. फिल्म से अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने को लेकर अभी भी तरह-त

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Dec 2025, 10:46 am
'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लेने की अफवाहों पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने विराम लगा दिया : अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इन दिनों अपने स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. फिल्म से अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने को लेकर अभी भी तरह-तरह की बाते और अफवाहें उड़ रही हैं. अब, अभिषेक पाठक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अभिषेक ने कास्टिंग पर चल रही अफवाहों पर सफाई देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है और बताया है कि कहां गड़बड़ हुई है. साथ ही फिल्म की शूटिंग पर भी एक अपडेट सामने आया है.अजय देवगन अभिनीत फिल्म में अक्षय की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट करने वाली अफवाहों पर अभिषेक पाठक ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया, 'नहीं, जयदीप अक्षय की जगह नहीं ले रहे हैं. मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं.' उन्होंने आगे बताया कि अजय देवगन ने इस मामले के बीच में नहीं पड़ रहे हैं. अभिषेक ने कहा, 'अजय देवगन ने यह जिम्मेदारी पूरी तरह मुझ पर छोड़ दिया था. वैसे भी, यह ज्यादातर मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बारे में है. इसलिए, मैं इस बात को बताना नहीं चाहूंगा कि हमने इस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया. यह सब नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद हुआ.' अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इन दिनों अपने स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. फिल्म से अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने को लेकर अभी भी तरह-तरह की बाते और अफवाहें उड़ रही हैं. अब, अभिषेक पाठक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अभिषेक ने कास्टिंग पर चल रही अफवाहों पर सफाई देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है और बताया है कि कहां गड़बड़ हुई है. साथ ही फिल्म की शूटिंग पर भी एक अपडेट सामने आया है.अजय देवगन अभिनीत फिल्म में अक्षय की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट करने वाली अफवाहों पर अभिषेक पाठक ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया, 'नहीं, जयदीप अक्षय की जगह नहीं ले रहे हैं. मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं.' उन्होंने आगे बताया कि अजय देवगन ने इस मामले के बीच में नहीं पड़ रहे हैं. अभिषेक ने कहा, 'अजय देवगन ने यह जिम्मेदारी पूरी तरह मुझ पर छोड़ दिया था. वैसे भी, यह ज्यादातर मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बारे में है. इसलिए, मैं इस बात को बताना नहीं चाहूंगा कि हमने इस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया. यह सब नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद हुआ.'

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:19 am
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. आईएएनएस के अनुसार आज एक्टर का निधन हो गया है. आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है. वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे.बता दें, हाल ही में एक्टर की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा गया था. वहीं, अस्पताल से एक्टर की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारो उनकी फैमिली (पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल,धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में आई मिलन की बेला, पूजा के फूल, हकीकत, बाजी, सत्याकाम, आया सावन झूम के, राजा जानी, लॉफर, चुपके-चुपके, चरस, ड्रीम गर्ल, धर्म वीर, गजब, मेरा गांव मेरा देश और अपने शामिल हैं.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र आज 12 नंवर को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. एक्टर बीते

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:15 pm
हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र आज 12 नंवर को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. एक्टर बीते 11 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थें. इस बीच दिग्गज अभिनेता की बार-बार मौत की अफवाह भी फैली, जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मीडिया को झूठी खबर चलाने पर खूब फटकार भी लगाई. अब एक्टर अपनी फैमिली के साथ घर जा चुके हैं और आराम फरमा रहे हैं. एक्टर को एंबुलेस के जरिए उनके घर ले जाया गया. वहीं, एंबुलेंस के पीछे सवार कार में सनी और बॉबी देओल थे. एक्टर का आज सुबह 7 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई. रिपोर्ट्स की मानें तो वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.जहां, धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने के बाद उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था, वहीं जब उन्हें यह पता चला कि एक्टर की मौत की खबर महज अफवाह है तो उनकी सांस में सांस आई. सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर के ठीक होने की कामना कर रहे थे. अब जब धर्मेंद्र अपने घर पहुंच चुके हैं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें, जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, जो उनके शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा समेत कई स्टार मिलने गए थे. सनी और बॉबी अपने पिता की हेल्थ अपडेट इन स्टार्स को दे रहे थे.दूसरी तरफ सनी देओल ने फैंस की दुआओं के लिए उनका आभार जताया है और साथ ही अनुरोध किया है कि वो स्टार फैमिली निजता का हनन ना करें. सनी ने कहा, मिस्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब घर पर आराम कर खुद को रिकवर करेंगे,हम मीडिया और पब्लिक से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की झूठी खबरें ना चलाएं, उनका सम्मान करें, और परिवार की निजता का भी ख्याल रखें.

थामा और एक दीवाने की दीवानियत में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही हैं

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:47 am
थामा और एक दीवाने की दीवानियत में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मोटा पैसा बटोरने में लगी है. थामा और एक दीवाने की दीवानियत अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. थामा ने 100 करोड़ रुपये के तो एक दीवाने की दीवानियत ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है. थामा में आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना और एक दीवाने की दीवानियत की में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है. दर्शकों को दोनों ही जोड़ियां खूब इंप्रेस कर रही है. आइए जानते हैं थामा और एक दीवाने की दीवानियत ने 9वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है और दोनों का कुल कलेक्शन कितना हो गया है.प्योर लव स्टोरी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 10.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था. एक दीवाने की दीवानियत का थामा जैसे बड़े बैनर की फिल्म के आगे पैसा कमाना बहुत बड़ा अचीवमेंट हैं. बता दें, एक दीवाने की दीवानियत ने दूसरे दिन 8.88 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.25 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.35 करोड़ रुपये, आठवें दिन 4.50 करोड़ रुपये और नौवें दिन 2.61 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है. इसी के साथ एक दीवाने की दीवानियत की फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 52.17 करोड़ रुयपे हो गया है. वहीं, मडौक फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 48.34 करोड़ रुपये कमाए. बता दें, हर्षवर्धन ने अपनी फिल्म सनम तेरी कसम की री-रिलीज (2025) पर हुई 50 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, साल 2016 में रिलीज होने पर फिल्म सनम तेरी कसम ने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो लव स्टोरी फिल्में थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:47 am
दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो लव स्टोरी फिल्में थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई. हालांकि एक दीवाने की दीवानियत एक प्योर लव स्टोरी फिल्म है, तो वहीं थामा एक हॉरर लव स्टोरी फिल्म है. दोनों ही फिल्मों का क्रेज बराबर है. थामा में दर्शकों के आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के बीच भूतिया रोमांस देखने को मिल रहा है तो वहीं एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की प्यार की अलग कहानी नजर आ रही है. दोनों ही फिल्में ओपनिंग कलेक्शन में अपनी उम्मीद से ज्यादा कमा चुकी हैं. चलिए देखते हैं कौनसी फिल्म में ओपनिंग डे पर कमाई के झंडे गाड़े हैं.हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की लवस्टोरी फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. सैकनिल्क के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने पहले ही दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. एक दीवाने की दीवानियत ने मौजूदा साल में री-रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की क्लासिक लव स्टोरी फिल्म सनम तेरी कसम ने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एक दीवाने की दीवानियत को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, इससे पहले उन्होंने मनमर्जियां बनाई थी और अब मस्ती 4 लेकर आने वाले हैंआदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'थामा' का जादू दर्शकों पर चल गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म थामा ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने मौजुदा साल में रिलीज हुई सबसे कमाऊ लव स्टोरी फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि थामा अपने ही घराने मडोक फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 (2024) की ओपनिंग (51.8 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. हालांकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री की ओपनिंग (6.82 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है. इसी के साथ थामा साल 2025 में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories