हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र आज 12 नंवर को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. एक्टर बीते 11 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थें. इस बीच दिग्गज अभिनेता की बार-बार मौत की अफवाह भी फैली, जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मीडिया को झूठी खबर चलाने पर खूब फटकार भी लगाई. अब एक्टर अपनी फैमिली के साथ घर जा चुके हैं और आराम फरमा रहे हैं. एक्टर को एंबुलेस के जरिए उनके घर ले जाया गया. वहीं, एंबुलेंस के पीछे सवार कार में सनी और बॉबी देओल थे. एक्टर का आज सुबह 7 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई. रिपोर्ट्स की मानें तो वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.जहां, धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने के बाद उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था, वहीं जब उन्हें यह पता चला कि एक्टर की मौत की खबर महज अफवाह है तो उनकी सांस में सांस आई. सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर के ठीक होने की कामना कर रहे थे. अब जब धर्मेंद्र अपने घर पहुंच चुके हैं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें, जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, जो उनके शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा समेत कई स्टार मिलने गए थे. सनी और बॉबी अपने पिता की हेल्थ अपडेट इन स्टार्स को दे रहे थे.दूसरी तरफ सनी देओल ने फैंस की दुआओं के लिए उनका आभार जताया है और साथ ही अनुरोध किया है कि वो स्टार फैमिली निजता का हनन ना करें. सनी ने कहा, मिस्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब घर पर आराम कर खुद को रिकवर करेंगे,हम मीडिया और पब्लिक से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की झूठी खबरें ना चलाएं, उनका सम्मान करें, और परिवार की निजता का भी ख्याल रखें.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm