News Pratyaksh


रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:05 am
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. धुरंधर अपने पांचवें मंगलवार स्ट्रॉन्ग नजर आई. फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल कर रही है. धुरंधर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. धुरंधर भारत में 700 और 800 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. अब धुरंधर भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर अग्रसर है. इससे पहले जानते हैं फिल्म ने 33वें दिन कितना कलेक्शन किया है.धुरंधर ने पांचवें सोमवार यानी 32वें दिन 5.40 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर का 32 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 825.70 करोड़ रुपये हो गया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें, मेकर्स ने मंगलवार को धुरंधर का टिकट 199 रुपये किया था, जिससे फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं दिखा है. वहीं, धुरंधर ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 189.3 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़ रुपये कमाए थे.