'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लेने की अफवाहों पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने विराम लगा दिया :
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इन दिनों अपने स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. फिल्म से अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने को लेकर अभी भी तरह-त
News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Dec 2025, 10:46 am
'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लेने की अफवाहों पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने विराम लगा दिया :
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इन दिनों अपने स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. फिल्म से अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने को लेकर अभी भी तरह-तरह की बाते और अफवाहें उड़ रही हैं. अब, अभिषेक पाठक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अभिषेक ने कास्टिंग पर चल रही अफवाहों पर सफाई देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है और बताया है कि कहां गड़बड़ हुई है. साथ ही फिल्म की शूटिंग पर भी एक अपडेट सामने आया है.अजय देवगन अभिनीत फिल्म में अक्षय की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट करने वाली अफवाहों पर अभिषेक पाठक ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया, 'नहीं, जयदीप अक्षय की जगह नहीं ले रहे हैं. मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं.' उन्होंने आगे बताया कि अजय देवगन ने इस मामले के बीच में नहीं पड़ रहे हैं.
अभिषेक ने कहा, 'अजय देवगन ने यह जिम्मेदारी पूरी तरह मुझ पर छोड़ दिया था. वैसे भी, यह ज्यादातर मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बारे में है. इसलिए, मैं इस बात को बताना नहीं चाहूंगा कि हमने इस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया. यह सब नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद हुआ.'