News Pratyaksh


अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:19 pm

अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के बाद भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है. वहीं, इक्कीस ने अपने पहला वीकेंड पूरा कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई धुरंधर के पहले दिन के कलेक्शन तक भी नहीं पहुंच पाई है. इक्कीस ने अपने पहले रविवार और पहले वीकेंड कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं.सैकनिल्क के अनुसार, इक्कीस ने भारत में 7 करोड़ रुपये से खाता खोला था. शुक्रवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये और रविवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे. अपने चार दिनों के वीकेंड पर इक्कीस सिर्फ 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में 7.53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.वहीं, धुरंधर ने इक्कीस की रिलीज के चौथे दिन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. धुरंधर ने इंडिया में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड धुरंधर की कमाई 1200 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है. धुरंधर के क्रेज में ना सिर्फ इक्कीस बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने भी दम तोड़ दिया है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म ने इन 11 दिनों में भारत में 32 करोड़ रुपये कमाए हैं.