Entertainment


झारखंड के डॉग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th May 2025, 03:48 am
झारखंड के डॉग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है. सरकार ने राज्य में कुत्ते पालने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है. इसके अनुसार राज्य में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी खतरनाक माने जाने वाले कुत्ते की नस्लों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, ऐसे कुत्तों को पालने से पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी.राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति ऐसे नस्ल के कुत्तों का पालन करता है या उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से घुमाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आवश्यकता पड़ने पर पालतू जानवर को जब्त कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.इस गाइडलाइन के संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी का कहना है कि पिटबुल, रॉटविलर समेत अन्य खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है. इसके बावजूद जो लोग इसको पाल रहे हैं, उनको जिम्मेदारी लेनी ही होगी. अगर ऐसे कुत्तों के पालकों की जानकारी होती है तो फिर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Mar 2025, 08:48 am
रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी : ईद, सरहुल और रामनवमी महोत्सव आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस हमेशा से त्योहारों को लेकर सजग रहती है. चाहे किसी भी समुदाय के त्योहार क्यों न हों. उन्होंने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गयी है.जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के आजाद रोड, कर्रा रोड के अलावा अन्य सड़कें, कर्रा का शहरी क्षेत्र, जरियागड़, गोविंदपुर, तपकरा और तोरपा इलाके को अतिसंवेदनशील में शामिल किया गया है. इन क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों के साथ ड्रोन एवं हाईटेक कैमरे से लैस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.एसपी ने बताया कि इस बार 100 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है. इनके खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. एसपी ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को नोटिस भेजा रहा है. उसके साथ बातचीत कर वैसे गानों पर रोक लगाया जाएगा, जिससे किसी धर्म विशेष को ठेस पहुंचे या धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका हो. साथ ही त्योहार के दौरान हाई रेज्युलेशन कैमरे वाले ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है.खूंटी जिला के दोनों पुलिस अनुमंडल में क्यूआरटी टीम की तैनाती की जाएगी, जो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सके. एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को रूट का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जहां-जहां लाइट की आवश्यकता पड़ेगी, वहां व्यवस्था की जाएगी.

74 मैच, 65 दिन, आज से शुरु हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 05:52 am
74 मैच, 65 दिन, आज से शुरु हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ : भारत में क्रिकेट का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 का 18 वां सीजन आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रहा है. क्रिकेट का ये महाकुंभ दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले वाला है, इसका आखिरी यानी की फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. लेकिन मैच शुरू होने पहले हम आपको इस सीजन की पूरी जानकारी इस स्टोरी में देने वाले हैं.इस साल के समारोह में बॉलीवुड ग्लैमर और संगीत की चमक का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. जिसमें श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी जादुई सुर से आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगे, फिर उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस 'दिशा पटानी' अपना जलवा बिखेरेंगाी. ओपनिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से एक घंटा पहले शाम 6 बजे से शुरू होगी.दो महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 22 मार्च को कोलकाता में शुरू होगा और 25 मई को उसी शहर में समाप्त होगा. दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और रात के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.10 शहरों की फ्रैंचाइजी के स्टेडियम के अलावा तीन अतिरिक्त स्टोडियम पर भी आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स अपने दो मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स भी दो मैचों के लिए गुवाहाटी को अपना घरेलू मैदान बनाएगी. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को धर्मशाला में तीन मैच खेलने हैं.बता दें कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, क्योंकि हार्दिक पांड्या पिछले साल स्लो ओवर रेट की वजह से प्रतिबंध झेल रहे हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग होंगे, क्योंकि संजू सैमसन अभी भी चोट से उबर रहे हैं.चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी, जो लगातार 18वां आईपीएल खेलेंगे, 42 साल की उम्र में इस सीजन में सबसे उम्रदराज हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 13 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.

सलमान खान के घर पर हमले के बाद भाई से मिलने पहुंचे अरबाज-सोहेल

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:56 am
सलमान खान के घर पर हमले के बाद भाई से मिलने पहुंचे अरबाज-सोहेल सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग ने सभी को हिलाकर रख दिया है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार की सुबह 5 बजे के करीब दो हमलावारों ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना के बाद पूरी इंडस्ट्री में अफरा-तफरी मच गई है. सुपरस्टार के फैंस भी काफी चिंतित हैं. इसी बीच अब सलमान खान के भाई अरबाज खान और भाभी शूरा खान सुपरस्टार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.अरबाज और शूरा को गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया. इसका एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों बिल्डिंग की पार्किंग में स्पॉट हुए और अपनी गाड़ी के अंदर बैठते हुए दिखे. इस दौरान कपल के चेहरे पर चिंता देखने को मिली. घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की. सीएम ने भाईजान को कड़ी सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है. सलमान खान के घर के आस-पास की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं मुंबई पुलिस ने बताया है कि जब गोलीबारी हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे.वहीं हमले के बाद सलमान खान का रिएक्शन भी सामने आया है. सुपरस्टार अपने परिवार को लेकर काफी चिंता जताई है. जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान परिवार के करीबी सूत्र ने बाताया कि उनके पिता ने गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला लिया है. वो अब कोई बेहतर और सुरक्षित जगह पर शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं.'

पटना और रोहतास समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:02 pm
राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर भागां में मौसम शुष्क बना हुआ है। पछुआ हवा के प्रवाह से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने के कारण 24 चौबीस घंटों के दौरान पटना, कैमूर, रोहतास समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories