शाहिद कपूर और शनाया कपूर की दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और बाजी ओ'रोमियो ने मारी :
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ'रोमियो बीती 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हुई थी. ओ'रोमियो की रिलीज को एक दिन हो गया है. फिल्म को दर्शकों का शानद
News Pratyaksh | Updated : Sat 14th Feb 2026, 12:47 pm
शाहिद कपूर और शनाया कपूर की दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और बाजी ओ'रोमियो ने मारी :
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ'रोमियो बीती 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हुई थी. ओ'रोमियो की रिलीज को एक दिन हो गया है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शाहिद कपूर को हुसैन उस्तरा के रोल में देख एक्टर के फैंस शॉक्ड हो गए हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार कमाई की है. वहीं, दूसरी ओर ओ'रोमियो के साथ सिनेमाघरों में तू या मैं भी रिलीज हुई थी. इसमें आदर्श और शनाया कपूर का देखा रहा है. तू या मैं की चर्चा बहुत कम है और लोग ज्यादातर फिल्म ओ'रोमियो की बात कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों ने कितने रुपये से ओपनिंग ली है.ओ'रोमियो ने पहले ही दिन तगड़ी कमाई की है. शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल् देवा को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का ओपनिंग डे पर ऑक्यूपेंसी रेट 14.86 फीसदी रहा है. इसमें मॉर्निंग शो में 8.63 फीसदी, ऑफ्टरनून में 12.17 फीसदी, इवनिंग शो में 13.66 फीसदी, नाइट शो में 24.97 फीसदी दर्ज हुआ है. ओ'रोमियो से शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज देवा के लसाथ-साथ हैदर और कमीने को भी पछाड़ दिया है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों का भा रही है.