News Pratyaksh


बॉर्डर 2 दूसरे वीकेंड में कमाई का घरेलू आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करने में लगी :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:10 am
बॉर्डर 2 दूसरे वीकेंड में कमाई का घरेलू आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करने में लगी :
बॉर्डर 2 अपना पहला हफ्ता पूरा करने जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड शानदार कलेक्शन किया और फिर इसके बाद फिल्म की कमाई गिरना शुरू हो गई. पांचवें और छठे दिन बॉर्डर 2 का कलेक्शन डाउन हुआ है. हालांकि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग कंडीशन में है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अपने दूसरे वीकेंड में कमाई का यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पहुंचाने की कोशिश करेगी. इससे पहले जानेंगे फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है.बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी पहले रविवार फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये कमाकर शानदार वीकेंड पूरा किया. बॉर्डर 2 ने पहले वीकेंड 129.80 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने रपब्लिक डे पर 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की थीं. पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 23.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ बॉर्डर 2 का पांच दिनों का कुल नेट घरेलू ऑफिशियल कलेक्शन 216.79 करोड़ रुपये हो गया.अब सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. छठे दिन फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 16.78 फीसदी रहा.