International


ईरान ने अमेरिका को युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में करने का सुझाव रखा है. पाकिस्तान की मध्यस्थता से वाशिंगटन को नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ह

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:31 pm
ईरान ने अमेरिका को युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में करने का सुझाव रखा है. पाकिस्तान की मध्यस्थता से वाशिंगटन को नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है. इसमें रणनीतिक जलमार्ग और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी पर संकट के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया है.मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान द्वारा अमेरिका को भेजे गए इस नए समझौते का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है. इस स्ट्रेट के बंद होने से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है. नए समझौते के तहत युद्धविराम को लंबी अवधि के लिए बढ़ाया जाएगा, या तेहरान और वाशिंगटन स्थायी रूप से शत्रुता समाप्त करने पर सहमत होंगे.

बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जो सीमा क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हुई.पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी सोनू कुमार विभिन्न मूल्य के नोटों को गिन रहा था. उसके कब्जे से कुल 43,45,000 भारतीय रुपये और लगभग 2,50,000 नेपाली रुपये बरामद किए गए. साथ ही सट्टेबाजी से जुड़े कुछ दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। बरामद राशि को अवैध सट्टे की कमाई का हिस्सा माना जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL छोड़कर IPL में जाने वाले एक और विदेशी खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से PSL छोड़ने वाले एक और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है. इस बार ये एक्शन श्रीलंका के तेज गेंदबाज ऑलरा

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:39 am
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL छोड़कर IPL में जाने वाले एक और विदेशी खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से PSL छोड़ने वाले एक और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है. इस बार ये एक्शन श्रीलंका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर दासुन शनाका के खिलाफ लिया गया है. उनपर पीसीबी ने एक साल का बैन लगाया है. जबकि इससे पहले ऐसे ही जुर्म के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगया गया. अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि दोनों खिलाड़ियों को अलग अलग सजा क्यों दी गई.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) सेल ने की

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:45 am
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) सेल ने की है.पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मिडिल ईस्ट से दिल्ली के रास्ते पंजाब वापस लाया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है. अमृतपाल सिंह मेहरोन की गिरफ्तारी पर डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक बड़ी कामयाबी में, बठिंडा पुलिस ने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के तहत OFTEC (ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल) और सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर, जून 2025 में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी भगोड़े अमृतपाल सिंह मेहरोन को गिरफ्तार कर लिया, जब उसे मिडिल ईस्ट से डिपोर्ट किया गया था

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘सार्थक बैठक कर व्यापार और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की तथा बैठक के बाद अमेरिकी मंत्री के अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने की घोषणा की गई.बैठक में मौजूद

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:44 am
विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘सार्थक बैठक कर व्यापार और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की तथा बैठक के बाद अमेरिकी मंत्री के अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने की घोषणा की गई.बैठक में मौजूद भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, व्हाइट हाउस में विक्रम मिसरी का स्वागत है. मंत्री रुबियो के साथ सार्थक बैठक हुई जिसमें हमारे द्विपक्षीय संबंधों, खास तौर पर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा एवं क्वाड पर ध्यान केंद्रित किया गया.गोर ने कहा कि मंत्री रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. इससे पहले, मिसरी ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और राजनीतिक मामलों की अवर विदेश मंत्री एलिसन हूकर से अलग-अलग मुलाकात की.मिसरी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. उन्होंने और रुबियो ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात कर खास तौर पर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और क्वाड पर विशेष ध्यान देते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.

#newspratyaksh #goldprice वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 12 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही सोने का भाव फिसलकर 4,608 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. यह जून

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:38 am
#newspratyaksh #goldprice वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 12 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही सोने का भाव फिसलकर 4,608 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. यह जून 2013 के बाद से पीली धातु के लिए सबसे कमजोर और खराब महीना साबित हुआ है. हालांकि, सभी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं में मूल्य खोने के बावजूद, सोना इस वर्ष के लिए अभी भी सकारात्मक स्थिति में बना हुआ है.वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अपने मासिक 'गोल्ड रिटर्न एट्रिब्यूशन मॉडल' (GRAM) का हवाला देते हुए बताया कि इस बड़ी गिरावट का मुख्य कारण बाजार के 'मोमेंटम फैक्टर्स' थे. रिपोर्ट में गिरावट की निम्नलिखित वजहें बताई गई हैं
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories