International


भारत की 13 लाख सैनिकों वाली सेना को नया नेतृत्व मिल गया है।

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:13 pm
भारत की 13 लाख सैनिकों वाली सेना को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को भारतीय सेना के 31वें सेनाध्यक्ष (COAS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो 40 वर्षों से अधिक की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था। सेनाध्यक्ष बनने से पहले वे उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। अपने लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमानों का नेतृत्व करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। सैन्य कमांडर के रूप में उन्होंने जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड और सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी सेवाएं दीं। जनरल सेठ ऐसे समय में सेना की कमान संभाल रहे हैं जब भारत सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है और सेना आत्मनिर्भरता, आधुनिकीकरण तथा भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:12 pm
जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पृथ्वी से लगभग 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित प्रसिद्ध M82 गैलेक्सी, जिसे ‘सिगार गैलेक्सी’ भी कहा जाता है, में करीब 1.65 करोड़ तारों की अलग-अलग पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी का लगभग 65 घंटे तक गहन अवलोकन किया। M82 को अंतरिक्ष की सबसे तेज़ "स्टार फैक्ट्री" माना जाता है, क्योंकि यहां नए तारों का निर्माण हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक तेज़ी से हो रहा है। कैसे मिली यह सफलता? इससे पहले NASA के हबल और स्पिट्जर टेलीस्कोप भी M82 का अध्ययन कर चुके थे, लेकिन गैलेक्सी में मौजूद घनी धूल के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड तकनीक का उपयोग करता है, जो धूल के पार भी देखने में सक्षम है। इसके NIRCam उपकरण ने लाखों तारों को अलग-अलग बिंदुओं के रूप में पहचानने में मदद की। क्या है इस खोज का महत्व? वैज्ञानिकों का कहना है कि 1.65 करोड़ तारे केवल वे हैं जिन्हें अलग-अलग देखा जा सका है। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। यह खोज M82 गैलेक्सी के निर्माण, विकास और भविष्य को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, गैलेक्सी में तारों के निर्माण की यह तेज़ प्रक्रिया हमेशा नहीं चलेगी। बड़े तारों के सुपरनोवा बनने से गैस तेजी से बाहर निकल रही है, जिसके कारण आने वाले कुछ सौ मिलियन वर्षों में यह सक्रिय चरण धीमा पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार इस आपदा से कम 188 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हजारों लोगों के घायल होने की खबर

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:36 am
रिपोर्ट के अनुसार इस आपदा से कम 188 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हजारों लोगों के घायल होने की खबर : ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने बुधवार को वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो भूकंपों के चलते तबाही को लेकर वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. अरागची ने कहा कि ईरान पूरी मदद देने के लिए तैयार है.पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने गुरुवार को घोषणा की कि युद्ध विभाग वेनेजुएला की सरकार की मदद के लिए तैयार है. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'युद्ध विभाग वेनेजुएला की सरकार और अमेरिकी विदेश विभाग की मदद के लिए तैयार है, क्योंकि विदेश विभाग विनाशकारी भूकंपों पर अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया का नेतृत्व कर रहा है.हमारी सेनाएं तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं और इस संकट के दौरान लोगों की जान बचाने और वेनेजुएला की सरकार की मदद करने के लिए अमेरिकी सेना की बेहतरीन एयरलिफ़्ट, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी.'चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट ने कहा कि वे भूकंप की इमरजेंसी से निपटने के लिए मानवीय सहायता भेजने और बचाव दलों को तैनात करने का काम कर रहे हैं. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैंने अभी वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से फोन पर बात की और वेनेजुएला के लोगों के लिए मुश्किल समय में चिली का समर्थन जताया. हम भूकंप की इमरजेंसी से निपटने के लिए मानवीय सहायता भेजने और बचाव दलों को तैनात करने का काम कर रहे हैं.

नीदरलैंड्स और USA टॉप ग्रुप में; जापान, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया राउंड ऑफ 32 में पहुंचे :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:34 am
नीदरलैंड्स और USA टॉप ग्रुप में; जापान, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया राउंड ऑफ 32 में पहुंचे : फीफा वर्ल्ड 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. फुटबॉल प्रेमियों को हर दिन नए-नए रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं. इसी सिलसिले में आज 26 जून को फीफा (FIFA) वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप F के मुकाबलों में नीदरलैंड्स टेबल टॉपर के तौर पर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है, जबकि जापान और स्वीडन ने एक हाई-प्रेशर मैच में 1-1 से ड्रॉ किया, जिससे दोनों टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंच गईं.बता दें, ग्रुप D की टीमों के मैच भी पूरे हो गए, जिसमें यूएसए (USA) और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई किया है. जापान ने राउंड ऑफ 32 में ब्राजील के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला तय किया है.नीदरलैंड्स ने गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में ट्यूनीशिया पर 3-1 से आसान जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में मोरक्को से भिड़ने के लिए तैयार है. ब्रायन ब्रॉबी और जान पॉल वैन हेके ने एक-एक गोल किया, जबकि एलीस स्कीरी ने एक गोल किया. ट्यूनीशिया के लिए हेजम मस्तूरी ने एक गोल किया.

नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:42 pm
नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली.मैच में अर्लिंग हालैंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. वो 2018 में हैरी केन के बाद अपने पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में एक से ज्यादा गोल करने वाले पहले और कुल मिलाकर छठे खिलाड़ी बन गए. नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने ग्रुप I में अब तक चार गोल कर चुका हैं. जिसके साथ वो 'गोल्डन बूट' की रोमांचक दौड़ में लियोनेल मेस्सी और किलियन एम्बाप्पे के साथ मजबूती से बने हुए हैं. हालैंड ने दो वर्ल्ड कप मैचों में चार गोल किए हैं और अपने देश के लिए 52 मैचों में शानदार 59 गोल किए हैं. नॉर्वे के लिए मैच में मार्कस होल्मग्रीन पेडरसन ने भी गोल किया. वहीं सेनेगल की तरफ से सार ने दोनों गोल किए.सेनेगल के पास अभी तक कोई पॉइंट नहीं है, लेकिन वे अभी भी तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं. इन उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, उन्हें ग्रुप I के अपने आखिरी मैच में इराक को हराना होगा

ट्रंप ने ईरान को साफ लफ्जों में कह दिया है कि उसकी सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं : अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फि

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:30 pm
ट्रंप ने ईरान को साफ लफ्जों में कह दिया है कि उसकी सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं : अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान पर भड़के हैं. ट्रंप इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि वे ईरान को फूटी कौड़ी नहीं देंगे. ट्रंप ने गुस्सा होते कहा कि दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद ईरान की सैन्य क्षमताएं बेहद कमजोर हो गई हैं. इस दौरान ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को आर्थिक मदद नहीं देगा. उसे फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अब ईरान के पास ना वायुसेना बची है और ना ही उसके पास एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम है. उन्होंने कहा कि ईरान बेहद कमजोर हो चुका है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories