Jharkhand


नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची ज़ोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने तस्करों की अवैध कमाई पर सीधी चोट करते हुए करीब 48.6 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा हेरफेर अधि

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:36 pm
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची ज़ोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने तस्करों की अवैध कमाई पर सीधी चोट करते हुए करीब 48.6 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम (साफेमा) के तहत की गई है और सक्षम प्राधिकरण ने इसे मंजूरी भी दे दी है।

झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:34 pm
झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल हैं. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं. गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए हैं.गुमला एसपी हारिश बिन जमां और उनकी टीम उग्रवादियों के लिए काल बनी हुई है. साल 2025 में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाली गुमला एसपी की टीम ने झारखंड जगुआर के साथ मिलकर एक बार फिर से एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरीटोली में हुए एनकाउंटर में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मारे गए हैं. कौन-कौन नक्सली मारा गया लालू लोहरा:- लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा सब जोनल कमांडर था. लालू के पास एके 47 बरामद हुआ है. इस पर पांच लाख का इनाम भी रखा गया था. छोटू उरांव:- छोटू लातेहार का रहने वाला है. इसके ऊपर भी पांच लाख का इनाम था और वह भी सब जोनल कमांडर था. सुजीत उरांव:- सुजीत उरांव कैडर था. वह लोहरदगा का रहने वाला था.

राँची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार शाम बाघ जैसा जानवर देखे जाने की खबर से अफरा-तफरी मच गई

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:31 pm
राँची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार शाम बाघ जैसा जानवर देखे जाने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर इलाके के लोग दहशत में आ गए। मामला चाला टोली रोड नंबर-2 का है, जहां बिरसु मुंडा के किरायेदार गुड्डू अंसारी ने अपने आंगन में बाघ जैसा जानवर देखा। उनके घर में लगे सीसीटीवी में यह जानवर चहारदीवारी के भीतर घूमता दिखाई दिया। गुड्डू ने पड़ोसी रमेश कच्छप को सूचना दी, जिसने मुहल्ले के लोगों और नगड़ी पुलिस को खबर दी। फुटेज वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और टॉर्च लेकर रातभर खोजबीन की, लेकिन किसी बाघ के सबूत नहीं मिले। जांच के बाद राँची वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह बाघ नहीं, बल्कि एक जंगली बिल्ली है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:41 am
दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता दरभंगा: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र 83 में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शहरी विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर एक मकान नबंर-1 पर 93 मतदाता और मकान संख्या -5 पर 112 मतदाता दिखाए गए हैं। वही मकान संख्या-8 पर 93 और मकान संख्या-10 पर 68 मतदाता दिखाए गए हैं।          

एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला :

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:40 am
एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला : आज सोमवार 22 सितंबर, 2025 को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती सत्र में भारतीय घरेलू बाजार लाल निशान पर खुला. NIFTY और SENSEX दोनों ही लाल निशान में खुले. इस तरह से बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ शुरू हुई.30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 0.34 % गिरावट के साथ 82,342.47 अंकों के स्तर पर खुला. वहीं एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला.शुरुआती कारोबार में निप्टी में अडानी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई इंश्योरेंस के ऊपर बढ़त में रहे. वहीं महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.मार्केट के ओपन होते ही H-1B वीजा खबर का असर IT स्टॉक पर सा दिख रहा है. हफ्ते के पहले कारोबार सत्र में ही HCL Technologies, TCS, Infosys जैसे आईटी स्टॉक में गिरावट दिख रही थी.दौड़े अडानी के शेयर स्टॉक स्प्लिट के बाद: एक्सचेंज फाइलिंग में अदानी कंपनी ने बताया था कि 10/- रुपए फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को 5 इक्विटी शेयरों में डिवाइड कर दिया गया है. इसके लिए शेयरधारकों की पात्रता के उद्देश्य से 22 सितंबर, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में फिक्स किया गया है. इसी को लेकर आज स्टॉक स्प्लिट की खबर के चलते अडानी पॉवर के शेयर तेजी रही. सुबह 9:30 बजे अडानी पॉवर का शेयर 18% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.इससे पहले प्री-ओपन सत्र में सेंसेक्स 82,237.57 अंक और निफ्टी 25,229 के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.गौर करें तो बीते कारोबारी दिन शुक्रवार 18 सितंबर को भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47% नीचे गिरा था. इस तरह से फ्राइडे को सेंसेक्स 82,626.23 लुढ़क कर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी-50, 96.55 अंक नीचे गिरकर 25,327.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.अब आज दिनभर भारतीय शेयर बाजार पर खास नजर रहेगी. इसकी वजह है H‑1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से IT कंपनियों पर भारी दबाव है. हालांकि GST में कटौती से उपभोक्ताओं की मांग बढ़ सकती है. कंज्यूमर की मांग बढ़ने से FMCG, ऑटो और रिटेल सेक्टर में उछाल आ सकता है. ऐसा लग रहा है कि आज बाजार में सेक्टोरल उतार‑चढ़ाव दिखेगा.