Jharkhand


रांची-फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के बहुप्रतिक्षित चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार टीम आदित्य मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदों पर विजय हासिल की है। वहीं, टीम तुलसी के हिस्से में 8 पद आए। इस जीत के साथ आद

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 08:57 am
रांची-फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के बहुप्रतिक्षित चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार टीम आदित्य मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदों पर विजय हासिल की है। वहीं, टीम तुलसी के हिस्से में 8 पद आए। इस जीत के साथ आदित्य मल्होत्रा एफजेस्सीआई के नये अध्यक्ष होंगे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही टीम आदित्य के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और चैंबर भवन परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। नई कार्यकारिणी एक अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण आईएसआई एजेंट और आतंकी संगठनों

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Sep 2025, 09:55 am
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण आईएसआई एजेंट और आतंकी संगठनों के लोग यहां सुरक्षित पनाह पा रहे हैं। हाल के घटनाक्रमों से यह स्पष्ट हो गया है। अरुण सिंह ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित और पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार, घोटाले, अवैध खनन और लूटखसोट को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं, सड़कें बदहाल हैं और बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75 वें जन्मदिन को राजधानी रांची सहित राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया तो वहीं युवा कांग्रेस ने आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:13 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75 वें जन्मदिन को राजधानी रांची सहित राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया तो वहीं युवा कांग्रेस ने आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया.महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर पीएम मोदी को युवा विरोधी बताते हुए नारेबाजी की और कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में युवा बेरोजगार हो गए हैं, उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है.रांची के परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर युवा कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी के विरोध में काले रंग के गुब्बारे उड़ा कर नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया. इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शादाब खान, विक्की ठाकुर, लक्ष्मीकांत, शिल्पी कुमारी, आयुष अग्रवाल, हुसैन, दीपक बिना, अमन राय, मनोज, इमरान, आतिफ, आयुष राय, निहाल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ढ़ोंग, पाखंड और सेल पखवाड़ा करार दिया है. आलोक दुबे ने एक वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि गरीबों की जमीन 01 रुपये में कॉर्पोरेट को और इसी जमीन पर उत्पन्न बिजली को गांव के किसानों और भोली भाली जनता को ऊंची दर पर बेचने वाली बीजेपी की मोदी सरकार जनता की नहीं कॉर्पोरेट सेवा में लगी है.कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार में 10,000 पेड़ों की बलि ले ली गयी. यही इनका असली चेहरा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का आज से शुरू सेवा पखवाड़ा दरअसल सेवानिवृत्ति पखवाड़ा का संकेत है. आलोक दुबे ने कहा कि दरअसल महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर पूरी तरह विफल भाजपा, सेवा नहीं बल्कि जनता का शोषण कर रही है.

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 12:19 pm
सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही हैं. निफ्टी 50 इंडेक्स 25,118.90 पर खुला, जिसमें 4.90 अंकों यानी 0.02% की मामूली बढ़त रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स ने 20.81 अंकों या 0.03% की बढ़त के साथ 81,925.51 पर कारोबार की शुरुआत की.बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बागा ने कहा, “यह हफ्ता बेहद अहम है क्योंकि 16 केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले लेंगे. भू-राजनीतिक तनाव, नीतिगत अस्थिरता और इंडोनेशिया से लेकर यूके तक के विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी फेड की बैठक मुख्य आकर्षण रहेगी. भारतीय बाज़ार फेड की दरों में कटौती का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे डॉलर कमजोर होगा और उभरते बाज़ारों में पूंजी प्रवाह बढ़ेगा.” एनएसई के ब्रॉडर इंडेक्स मिश्रित रुख दिखा रहे हैं. निफ्टी 100 मामूली गिरावट में रहा, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में हल्की बढ़त दर्ज हुई.मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खे़मका ने कहा कि कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा के बाद 25 बीपीएस फेड रेट कट की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने कहा, “केंद्रीय बैंकों की बैठकों से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता में प्रगति से निवेशकों का विश्वास बढ़ सकता है.”अन्य एशियाई बाज़ारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.88% की बढ़त के साथ खुला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52% चढ़ा, जबकि ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.33% गिरा. हांगकांग का हैंगसेंग 0.47% ऊपर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.03% की गिरावट के साथ सपाट रहा. निफ्टी आईटी 0.63% टूटा निफ्टी फार्मा 0.83% नीचे निफ्टी ऑटो 0.36% चढ़ा निफ्टी रियल्टी 0.51% उछला निफ्टी मेटल 0.26% मजबूत निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में सपाट निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.05% ऊपर

झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:31 am
झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है. हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है. सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं.मुठभेड़ की घटना हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातितिरी के जंगल में हुई है. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. मुठभेड़ कोबरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम और भाकपा माओवादियों के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई. जंगली इलाके में अभी भी सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं.माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं. इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. झारखंड पुलिस ने सहदेव सोरेन पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था.इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए लाया गया है. दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घायल जवान का नाम अजय भौतिक और सुब्रतो विश्वास है, जो 209 कोबरा के जवान है. हथियार के साथ कुछ सामान भी बरामद किया गया है. घायल अजय भौतिक असम का रहने वाला है और सुब्रतो विश्वास बंगाल का रहने वाला है. हजारीबाग एसपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

राँची खेलगांव में शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस और एक स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जब

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:53 am
राँची खेलगांव में शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस और एक स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई।लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।खेलगांव थाना प्रभारी लोगों को समझाने में लगे है।