Jharkhand


जिसमें पुलिस की गोली से आफताब नाम का एक अपराधी घायल हो गया।ये अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th Oct 2025, 11:56 am
जिसमें पुलिस की गोली से आफताब नाम का एक अपराधी घायल हो गया।ये अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है।आफताब के पैर में गोली लगी है।एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि, कोयलांचल शांति समिति यानि कि केएसएस के नाम पर बीते दिनों डोरंडा में गोली करने वाला अपराधी तुपुदाना के बालसिरिंग इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया।जैसे ही पुलिस की टीम बालसिरिंग के पास पहुंची, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।जिसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी है।इसके अलावा पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया है। घायल हुए अपराधी आफताब को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

भाजपा बिहार कोर कमिटी की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 10:18 am
भाजपा बिहार कोर कमिटी की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर विचार-विमर्श होगा। वहीं, पार्टी की 12 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

झारखंड के खूंटी जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़कियों के बिन ब्याही मां बनने का मामला सामने आया है

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:13 am
झारखंड के खूंटी जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़कियों के बिन ब्याही मां बनने का मामला सामने आया है. जिले के सदर अस्पताल में डॉक्टर उस समय दंग रह गए जब एक नाबालिग लड़की प्रसव के लिए पहुंची. इलाज के बाद नाबालिग लड़की ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. नाबालिग मुरहू प्रखंड की रहने वाली है.13 साल की गर्भवती लड़की को उसकी मां सदर अस्पताल लेकर आई थी. बाद में नवजात शिशु का पिता भी अस्पताल पहुंचा, जो खुद भी नाबालिग है और उसकी उम्र 15 वर्ष है. सिविल सर्जन ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक नाबालिग मां बनी है. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.दरअसल, मंगलवार रात खूंटी सदर अस्पताल में एक 13 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का जन्म समय से पहले ही हुआ है. सात महीने में ही बच्ची का जन्म हुआ और उसका वजन 2,070 किलोग्राम था. दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.वहीं नाबालिग की मां ने बताया कि सुबह जब लड़की को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे वे मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहांउसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रात 9:20 बजे उसकी सामान्य डिलीवरी हुई. डिलीवरी के दौरान उसकी मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची ज़ोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने तस्करों की अवैध कमाई पर सीधी चोट करते हुए करीब 48.6 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा हेरफेर अधि

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:36 pm
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची ज़ोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने तस्करों की अवैध कमाई पर सीधी चोट करते हुए करीब 48.6 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम (साफेमा) के तहत की गई है और सक्षम प्राधिकरण ने इसे मंजूरी भी दे दी है।

झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:34 pm
झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल हैं. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं. गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए हैं.गुमला एसपी हारिश बिन जमां और उनकी टीम उग्रवादियों के लिए काल बनी हुई है. साल 2025 में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाली गुमला एसपी की टीम ने झारखंड जगुआर के साथ मिलकर एक बार फिर से एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरीटोली में हुए एनकाउंटर में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मारे गए हैं. कौन-कौन नक्सली मारा गया लालू लोहरा:- लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा सब जोनल कमांडर था. लालू के पास एके 47 बरामद हुआ है. इस पर पांच लाख का इनाम भी रखा गया था. छोटू उरांव:- छोटू लातेहार का रहने वाला है. इसके ऊपर भी पांच लाख का इनाम था और वह भी सब जोनल कमांडर था. सुजीत उरांव:- सुजीत उरांव कैडर था. वह लोहरदगा का रहने वाला था.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories