Jharkhand


झारखंड विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 10:24 am
झारखंड विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. प्रथम पाली में प्रश्नकाल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण के बाद दूसरी पाली में कुल 34 गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे. इससे पहले मंगलवार को अप्रत्याशित बारिश के कारण हो रही क्षति को लेकर विशेष चर्चा हुई. वहीं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 को सभा पटल पर रखा गया, जो ध्वनिमत से स्वीकृत हुआ. वहीं, प्रवर समिति को भेजने का नवीन जायसवाल का प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया था.भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो ने ध्यानाकर्षण के जरिए सरकार को अवगत कराया कि 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को आवंटित नहीं हो रही है. सरकार को बताना चाहिए कि केंद्र से राशि लेने के लिए क्या किया जा रहा है. जवाब में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 की राशि केंद्र से नहीं मिली है. हालांकि उसके लिए तमाम जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि हर साल औसतन 1700 करोड़ रुपए मिलते हैं. यह राशि मिलते ही पंचायत को उपलब्ध करा दी जाएगी.भाजपा के विधायक विश्वविद्यालय विधेयक और सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंचे. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय विधेयक के जरिए सरकार छात्रों के अधिकार को मारना चाह रही है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ये अनपढ़ों की नई जमात है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. चुनाव कराने की एक नई व्यवस्था जोड़ी गई है. जिसके बाद भाजपा विधायकों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में पहुंच गए.

क्षेत्र के दुर्गम इलाके में बसे निचलौल ब्लॉक के गांव सोहगीबरवा को बिहार की सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:48 am
क्षेत्र के दुर्गम इलाके में बसे निचलौल ब्लॉक के गांव सोहगीबरवा को बिहार की सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। सड़क और पुल बनने के बाद सोहगीबरवा सहित कई बस्तियों की करीब 50,000 की आबादी को लाभ मिलेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क का सर्वे कर बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। रकम मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विकास गौतम के अनुसार सोहगीबरवा से बिहार राज्य के नेबुआ नौरंगिया से बाल्मीकि नगर जाने वाली सड़क की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। प्रस्तावित सड़क करीब तीन किलोमीटर वन विभाग की जमीन और एक किलोमीटर बिहार में बननी है। इधर ही रोहुआ नाला भी है। यह सड़क इतनी खराब है कि आवागमन में सोहगीबरवा में बसे लोगों के लिए काफी कठिनाई होती है।सोहगीबरवा को बिहार के नेबुआ नौरंगिया से बाल्मीकि नगर जाने वाली सड़क से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। रकम मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोहगीबरवा के राजेश गुप्ता, ब्रह्मा यादव, अनीश निषाद, नूर मोहम्मद अंसारी, राजेश श्रीवास्तव, विनोद व अन्य ने कहा कि यहां की बस्तियां सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के घने जंगलों और नारायणी नदी से घिरी हुई हैं। यहां की करीब 50,000 की आबादी बरसात के दिनों में बस्तियों के अंदर ही कैद हो जाती है

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर सीवान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों होमगार्ड स्वयंसेवकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्वयंसेवकों ने समान काम के लिए समान वेतन, लंबित मा

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:45 am
बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर सीवान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों होमगार्ड स्वयंसेवकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्वयंसेवकों ने समान काम के लिए समान वेतन, लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। संघ के एक सदस्य ने कहा, हमने कई बार धरना-प्रदर्शन, ताली बजाकर और मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन सरकार गूंगी, बहरी और कुंभकरण की तरह सोई हुई है। यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में हम सरकार के खिलाफ काम करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 10:35 am
जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है. भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है. इस बात की जानकारी रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने दी. वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने गंभीर तबाही मचाई है.अर्धकुमारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है. वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी आशंका है. बचाव कार्य लगातार जारी है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जय माता दी। भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. जानकारी के मुताबिक मृतकों में सात श्रद्धालु भी शामिल हैं. हालात को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है, जबकि राज्य भर में संचार, परिवहन और शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, डोडा जिले में चार लोगों की मृत्यु हुई है. इनमें दो लोग अपने मकान के ढहने से मलबे में दबकर मारे गए, जबकि दो अन्य अचानक आई बाढ़ में बह गए. रियासी जिले के अर्धक्वारी क्षेत्र में वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ. इस दुर्घटना में सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन जिले में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. डोडा और किश्तवाड़ के बीच NH-244 का एक हिस्सा बह जाने से यह मार्ग भी बंद हो गया है. वहीं, भारी बर्फबारी के कारण ज़ोजिला दर्रा बंद हो गया है, जिससे श्रीनगर-लेह मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ है. किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग, मुगल रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद कर दिए गए हैं.

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के प्रतियोगी छात्र अपने विभिन्न मांगों को लेकर पदयात्रा करते हुए पहुंचे हैं (कुटे मैदान) विधानसभा मैदान और विधानसभा के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी। आंदोलन का समर्थन देने झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय व

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:59 am
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के प्रतियोगी छात्र अपने विभिन्न मांगों को लेकर पदयात्रा करते हुए पहुंचे हैं (कुटे मैदान) विधानसभा मैदान और विधानसभा के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी। आंदोलन का समर्थन देने झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे।