Jharkhand


इलाज के दौरान सीएचओ ज्योति महतो की रांची में मौत

News Pratyaksh | Updated : Thu 24th Apr 2025, 10:11 am
इलाज के दौरान सीएचओ ज्योति महतो की रांची में मौत : जमशेदपुर के एमजीएम थानांतर्गत रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ज्योति महतो की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई. उन पर स्वास्थ्य केंद्र में अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. गंभीर स्थिति में ज्योति महतो को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.ज्योति महतो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि ज्योति स्वास्थ्य विभाग की कर्मी थी. उनकी मौत से पूरा विभाग मर्माहत है. विभाग हर हाल में इस घटना में शामिल अपराधियों को सजा दिलाएगा. वहीं जो भी संभव होगा, ज्योति के परिजनों को मदद पहुंचाई जाएगी.मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 18 अप्रैल की सुबह जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति महतो के ऊपर स्वास्थ्य केंद्र में ही हमला किया गया था. जिसमें जयोति महतो गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. उन्हें गंभीर स्थिति में एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया.प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएम भेज दिया. स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर ज्योति को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच से रांची के मेडिका हॉस्पिटल लाया गया था. सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आने की वजह से ज्योति की स्थिति लगातार क्रिटिकल बनीं हुई थी और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ज्योति कुमारी महतो की इलाज के दौरान मौत की जानकारी देते हुए इरफान अंसारी ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उनकी जान चली गई.इस घटना के संबंध में आज झारखंड कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स संगठन की स्टेट प्रेसिडेंट सोनी प्रसाद और जनरल चीफ सच्चिदानंद कुमार ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पीड़िता के परिवार के लिए न्याय व सहायता की मांग की.पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल षारंगी की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मृतक सीएचओ के परिजन को हर संभव मदद दी जाएगी. जो भी इस निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है. स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्रवाई सुनिश्चित करेगी ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना ना हो.

कांग्रेस ने जितेन्द्र गुप्ता को पार्टी की बिहार इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:10 pm
कांग्रेस ने जितेन्द्र गुप्ता को पार्टी की बिहार इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त कियाकांग्रेस ने जितेंद्र गुप्ता को पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को इस आशय का एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के कोषाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र गुप्ता की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। गुप्ता इससे पहले भी बीपीसीसी के कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।

वक्फ अधिनियम में बदलाव की लंबे समय से जरूरत थीः राज्यपाल

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:08 pm
वक्फ अधिनियम में बदलाव की लंबे समय से जरूरत थीः राज्यपालबिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वक्फ अधिनियम में बदलाव की लंबे समय से जरूरत थी, क्योंकि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। रविवार को पटना में ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट’ की एक सभा को संबोधित करते हुए खान ने कहा, कि पहले वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का इस्तेमाल गरीबों के लाभ के लिए किया जाता था। लेकिन अब इन संपत्तियों का धर्मार्थ उद्देश्यों के इस्तेमाल करने के बजाय निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना में कई वक्फ बोर्ड हैं, लेकिन उनमें से एक भी ऐसा नहीं है जो बेसहारा लोगों की मदद के लिए अनाथालय या अस्पताल संचालित कर रहा हो।

जंगली हाथियों का महिलाओं पर हमला, एक गंभीर रूप से घायल :

News Pratyaksh | Updated : Sat 19th Apr 2025, 10:17 am
जिला के कई इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है. शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव के पास जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली हाथियों के झुंड में से एक हाथी ने हमला कर दिया.इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला के पेट में गंभीर चोट लगी है. हालांकि अन्य महिलाएं किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है.दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव के पास स्थित जंगल में लगभग 17-18 की संख्या में जंगली हाथियों का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी बीच शनिवार की सुबह गांव की महिलाएं महुआ चुनने के लिए जंगल में गईं. महिलाएं तथा अन्य लोग अलग-अलग पेड़ों के पास महुआ चुन रहे थे. इसी दौरान जंगली हाथियों का झुंड वहां आ पहुंचा. इन हाथियों में से एक हाथी ने महुआ चुन रही महिला सुनीता देवी पर हमला कर दिया और उसे सूंड में लपेटकर काफी दूर फेंक दिया.इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई. हालांकि महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए पेड़ की ओट में छिपकर अपनी जान बचाई. इधर हाथियों को अचानक आया देख महुआ चुन रही अन्य महिलाएं हल्ला मचाते हुए वहां से भागी. महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंचे और शोर मचाने लगे. जिससे जंगली हाथी जंगल में घुस गए. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत रिम्स रेफर कर दिया.इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम घटनास्थल का मुआयना किया. वहीं घायल महिला से मिलने अस्पताल भी पहुंचे. विभाग के द्वारा घायल महिला के इलाज के लिए उचित मुआवजा भी दिए जाने की बात कही गई. इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि महिला सुबह में महुआ चुनने गई थी. जहां हाथी के हमले में वह घायल हो गई हैं. महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. विभाग के द्वारा तत्काल घायल के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गई है. बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों को इस इलाके से दूर भगाने के लिए भी विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.रेंजर ने ग्रामीणों से अपील किया है कि जंगलों में सूर्योदय के बाद ही जाएं. उन्होंने कहा है कि अनावश्यक रूप से जंगल में जाने से बचे. यदि महुआ चुनने जाना है तो समूह बनाकर ग्रामीण एक साथ सूर्योदय होने के बाद जंगल में जाएं और शाम 5:00 से पहले वापस लौट आए. उन्होंने कहा कि देर शाम से लेकर अहले सुबह तक जंगली जानवर ज्यादा आक्रामक होते हैं. इस दौरान जंगल में जाना खतरनाक हो सकता है.

शहीद जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आईईडी की चपेट में आने पर चाईबासा में हुए थे शहीद

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:54 am
शहीद जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आईईडी की चपेट में आने पर चाईबासा में हुए थे शहीदरांची : झारखंड के चाईबासा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन लगातार नक्सलियों के बिछाए आई ई डी के चपेट में आने की वजह से जवान शहीद हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुनील धान भी आईईडी की चपेट में आने की वजह से शनिवार को बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची लाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।वह शहीद हो गए। रांची के रातु टेंडर ग्राम में स्थित जगुआर मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया। राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी और उनके सहयोगियों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनको ढाढस बंधाया और हमेशा उनके परिवार के साथ सरकार के खड़े रहने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र और राज्य उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने चाईबासा में हुई इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में और अधिक सतर्कता और सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे।

11 वर्षों से ढूंढ रही थी औरंगाबाद पुलिस, फरार नक्सली गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:46 am
11 वर्षों से ढूंढ रही थी औरंगाबाद पुलिस, फरार नक्सली गिरफ्तारबिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने 11 वर्षों से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 11 सालों से वांछित हार्डकोर नक्सली मुकेश यादव उर्फ सूर्यदेव यादव अपने गांव कासमा थाना के खैरा मनोरथ गांव आया है। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।