Jharkhand


वक्फ संशोधन बिल 2025: जेडीयू में विरोध, गुलाम रसूल बलियावी ने पार्टियों को बताया 'नंगा' लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद जेडीयू में विरोध शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:48 am
वक्फ संशोधन बिल 2025: जेडीयू में विरोध, गुलाम रसूल बलियावी ने पार्टियों को बताया 'नंगा'लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद जेडीयू में विरोध शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बिल पर धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक पार्टियां, दोनों ही खुलकर सामने आ गई हैं। बलियावी ने बिल की कॉपी मिलने के बाद पार्टी की बैठक बुलाकर अपनी बात रखने की बात कही है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को मीडिया से बात की।

मुजफ्फरपुर में इंजीनियर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:47 am
मुजफ्फरपुर में इंजीनियर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तारतुर्की थाना क्षेत्र में इंजीनियर की हत्या मामले का 72 घंटे में उद्भेदन करते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पिछले 30 मार्च को तुर्की थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लूट में विरोध करने के कारण अंजाम दिया गया था। इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लूटी गई लैपटॉप, मोबाइल और लाइसेंस तथा हत्या के लिए प्रयोग की गई चाकू भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवम कुमार उर्फ सोनू के रूप में की गई जो मूल रूप से वैशाली जिला के रहने वाले थे और फारबिसगंज में एक निजी बिजली कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे।

सिरमटोली सरना स्थल पर गतिरोध पूजा करने पहुंचे सीएम हेमंत को दिखाया गया काला झंडा

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:42 am
सिरमटोली सरना स्थल पर गतिरोध पूजा करने पहुंचे सीएम हेमंत को दिखाया गया काला झंडा:सिरमटोली में सरना स्थल के मेन गेट के सामने से फ्लाईओवर रैंप को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सरना स्थल पहुंचे.यहां पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में विरोधी गुट ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया. विरोधी गुट के लोग सिर और हाथों पर काला पट्टी बांधे हुए थे. इधर कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना की और आदिवासी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निकल गये.इस दौरान आदिवासी नेता अजय तिर्की और सिरमटोली बचाव संघर्ष मोर्चा का नेतृत्व कर रहीं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के बीच तीखी बहस हुई. गीताश्री उरांव ने कहा कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है. अपने अधिकारों की रक्षा भी कर सकते हैं. ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता.इस बीच कुछ पल के लिए सिरमटोली स्थित सरना स्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने थे. लेकिन पुलिस और प्रशासन ने धैर्य का परिचय देते हुए हालात बिगड़ने नहीं दिया. मौके पर खुद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और एसडीओ मौजूद रहे.वहीं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की सरना धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे प्रकृति पर सरहुल को धूमधाम से मनाएं. शोभा यात्रा के दौरान माहौल बिगड़ने की संभावना पर अजय तिर्की ने कहा कि अपने ही बीच के कुछ लोग जानबूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरी साजिश भाजपा के इशारे पर हो रही है. आज सरहुल का त्योहार संपन्न होते ही कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाएगी, ये लोग जेल जाएंगे. उन्होंने खुद पर लग रहे आरोपों पर कहा कि मुझे चोर-दलाल कहा जा रहा है. इसका प्रमाण दिया जाना चाहिए. अगर कोई प्रमाण देगा तो मैं रांची-झारखंड छोड़ दूंगा. उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ अगर प्रमाण देंगे तो क्या वे लोग रांची छोड़ेंगे.बता दें कि 30 मार्च को गीताश्री उरांव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने रैंप को पूरी तरह से हटाने की मांग को लेकर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई थी. इस मामले में दंडाधिकारी के आवेदन पर चुटिया थाना में गीताश्री उरांव समेत 21 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इससे पहले बजट सत्र के दौरान रांची बंद भी बुलाया गया था.दरअसल, फ्लाईओवर के रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों की अपनी-अपनी दलील है. एक पक्ष का कहना है कि रैंप को हर हाल में हटाना चाहिए. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि रैंप की वजह से सरना स्थल की व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है. रही बात सरहुल की शोभा यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ की तो इसके लिए वहां अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. रैंप की लंबाई को थोड़ा छोटा कर दिया गया है. इस बीच रैंप विवाद को लेकर राजनीति जोर-शोर से हो रही है.