Sat, 25th Jul 2026JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां   Sat, 25th Jul 2026डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों   Sat, 25th Jul 2026केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..   Sat, 25th Jul 2026रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत   Sat, 25th Jul 2026बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को सिवान में छात्र सड़कों पर उतर आए। धीरे-धीरे गांधी मैदान की ओर बढ़ रही छात्रों की भीड़ बढ़ती गई। गांधी मैदान में पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस से उनकी

Jharkhand


भारत-नेपाल बॉर्डर पर बवालबिहार के अररिया के जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चाणक्य चौक करबला मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान अचानक भारी बवाल हो गया. नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस की तरफ से हुई कथित पत्थरबाजी के बाद

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:59 am
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बवालबिहार के अररिया के जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चाणक्य चौक करबला मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान अचानक भारी बवाल हो गया. नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस की तरफ से हुई कथित पत्थरबाजी के बाद अचानक मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई.नेपाल की तरफ से हुई इस अचानक पत्थरबाजी में करबला मैदान के आसपास स्थित कई दुकानों के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस हिंसक झड़प में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की चर्चा है, हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अभी तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. करबला मैदान में जोगबनी के विभिन्न मोहल्लों से आए पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से मौजूद थे. इसी बीच नेपाल के रानी क्षेत्र का ताजिया वहां पहुंचा और भारतीय जुलूस में शामिल होना चाहा. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस ने उसे भारतीय सीमा में आने की अनुमति नहीं दी, जिससे विवाद भड़क उठा.बवाल की सूचना मिलते ही कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत और एसएसबी के अधिकारी हरेंद्र सिंह भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और अतिरिक्त बल बुलाकर पूरे संवेदनशील इलाके को अभेद्य सुरक्षा घेरे में ले लिया.

कोलकाता गोदाम हादसे में मौत का आंकड़ा 16 पहुंचा, कई मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:56 am
कोलकाता गोदाम हादसे में मौत का आंकड़ा 16 पहुंचा, कई मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 25 जून को ब्रेस ब्रिज के पास हुआ था, जब निर्माणाधीन बहुमंजिला गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। कोलकाता पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कुल 33 मजदूर प्रभावित हुए। इनमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 घायल हुए हैं। घायलों में से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का इलाज अभी भी जारी है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन ढांचे के गिरने की वजह क्या थी और कहीं सुरक्षा मानकों में लापरवाही तो नहीं बरती गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है। मृतकों में राहुल चौधरी, कृष्णा चौधरी, चंद्रमा चौधरी, रोहित चौधरी, पप्पू कुमार रजक, घी कुमार, असगर हुसैन, साहिल सरदार, हुसन ईमान, गणेश कालिंदी, नवीन सिंह, मन्नू कुमार, खालिक सरदार, स्वपन मंडल समेत दो अज्ञात मजदूर शामिल हैं।

रांची। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी असामाजिक तत्व, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए गुरु

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 12:03 pm
रांची। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी असामाजिक तत्व, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में रांची सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एसडीएम, सिटी डीएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की भी बड़ी तैनाती देखने को मिली। सुरक्षा बलों का यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होकर एकरा मस्जिद चौक, कर्बला चौक और मेन रोड होते हुए विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा।

झारखंड के रामगढ़ में ट्रक द्वारा सवारी गाड़ी को टक्कर मारने से आठ लोगों की मौत हो गयी :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:51 am
झारखंड के रामगढ़ में ट्रक द्वारा सवारी गाड़ी को टक्कर मारने से आठ लोगों की मौत हो गयी : बीती रात रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के वक्त वाहन में आठ लोग सवार थे, जिनमें से सात की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को रांची के रिम्स (RIMS) में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इसकी पुष्टि मृतक के रिश्तेदार ने की है.इस हादसे में मारे गये लोग बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य थे. सात में से अब तक परिवार के सदस्यों द्वारा तीन मृतकों के नाम बताए गए हैं, जिनमें हेमंत कुमार महतो, अनोत कुमार,पप्पू करमाली शामिल है. ये सभी रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारगमर्चा के रहने वाले हैं. ये हादसा बुध बाजार लारी-बरलौंग के समीप रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ.प्राप्त जानकारी के अनुसार बलसगरा के दो लोग और मारगमर्चा गांव के ताशा-बैंड पार्टी के सदस्य एक सवारी वाहन से मारगमर्चा आए थे. कार्यक्रम के लिए बैंड-ताशा पार्टी के अन्य सदस्यों को लेकर वापस बलसगारा लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

देवघर में श्रावणी मेले से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट :

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:32 pm
देवघर में श्रावणी मेले से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. श्रद्धालुओं और स्थानीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल स्थित जिला पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (DPHL) की कार्य अवधि बढ़ा दी गई है. अब तक यह जांच केंद्र केवल एक पाली में संचालित होता था, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इसे तीन पालियों में संचालित करने का निर्णय लिया है.सदर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण अब तक जांच केंद्र एक ही पाली में संचालित हो रहा था, हालांकि मरीजों की समस्याओं को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद अब जांच केंद्र दो पालियों में कार्य कर रहा है. #ShravaniMela2026 #Deoghar #BabaDham #JharkhandNews #HealthDepartment #DPHL #DeogharNews #SadarHospital #KanwarYatra #ShravaniMela #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #JharkhandToday #HealthNews #BolBam #BabaBaidyanath #Devotees #NewsPratyaksh

गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने तंत्र क्रिया के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1.80 करोड़ की भारी-भरकम रकम हड़प ली।ठगी का शिकार हुए पीड़ित आकाश चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहु

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Jun 2026, 01:23 pm
गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने तंत्र क्रिया के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1.80 करोड़ की भारी-भरकम रकम हड़प ली।ठगी का शिकार हुए पीड़ित आकाश चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपी जाने आलम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी मात्रा में नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रहा है।
Follow us
Categories
Latest News
JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

Sat 25th Jul 2026 12:01 pm
डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

Sat 25th Jul 2026 12:00 pm
घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

Sat 25th Jul 2026 11:59 am
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..

Sat 25th Jul 2026 11:59 am
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने जिले के एके सिंह डिग्री कॉलेज, हुसैनाबाद और एसएसएमएस डिग्री कॉलेज, तरहसी के आवेदन को रोक दिया है।
ग्रेजुएशन सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए दोनों कॉलेजों को अभी संबद्धता नहीं दी गई है। एचआरडी विभाग के नि

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने जिले के एके सिंह डिग्री कॉलेज, हुसैनाबाद और एसएसएमएस डिग्री कॉलेज, तरहसी के आवेदन को रोक दिया है। ग्रेजुएशन सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए दोनों कॉलेजों को अभी संबद्धता नहीं दी गई है। एचआरडी विभाग के नि

Sat 25th Jul 2026 11:58 am
Popular Categories