JSSC CGL Paper Leak ,पांच IRB जवान समेत आठ गिरफ्तार : झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा में एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है. झारखंड सीआईडी ने पांच आईआरबी जवान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र देने के नाम पर धोखाधड़ी की है.गौरतलब है कि सीआईडी की एसआईटी जब पेपर लीक के आरोपों में दर्ज केस की जांच कर रही थी, तब गिरोह के संबंध में साक्ष्य मिले. सीआईडी के तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में यह बताया गया है कि गिरोह में इंडियन रिजर्व बटालियन यानी आईआरबी के 6 जवान, एक असम राइफल का जवान, रामगढ़ में पोस्टेड एक होमगार्ड समेत कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है.सीआईडी की एसआईटी के द्वारा केस में मास्टरमाइंड की तलाश है. आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है. इसी गिरोह के द्वारा कुछ लोगों को नेपाल ले जाकर प्रश्न पत्र देने की बात सामने आई थी. लेकिन गिरोह के हत्थे चढ़ने के बाद एसआईटी ने दावा किया है कि अब तक पेपर लीक से जुड़ा कोई भी तकनीकी या भौतिक साक्ष्य एजेंसी को नहीं मिला है.सीआईडी के तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि झारखंड कंपीटिटिव एग्जाम प्रिवेंशन एंड रिड्रेसल ऑफ अनफेयर मीन्स इन रिक्रूटमेंट एक्ट 2003 के तहत वादी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य के सभी जिलों में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 3 पालियों में आयोजित की गई थी. सीजीएल पेपर में कथित धोखाधड़ी एवं सीजीएल अभ्यर्थी के साथ धोखाधड़ी एवं दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है.सीआईडी ने दावा किया है कि एजेंसी कि थाना कांड सं-01/2025 में अनुसंधान के क्रम में पता चला कि परीक्षा से पहले एक गिरोह के सदस्य की ओर से अभ्यर्थियों को सीजीएल पेपर के प्रश्नों को देने के नाम पर पैसा वसूला गया था. जिससे आमजन में सीजीएल प्रश्न पत्र लीक के संबंध में अफवाह एवं सुगबुगाहट शुरू हो गई. अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि इस गिरोह का तथाकथित सरगना गोरखपुर का निवासी है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm