Sat, 25th Jul 2026JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां   Sat, 25th Jul 2026डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों   Sat, 25th Jul 2026केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..   Sat, 25th Jul 2026रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत   Sat, 25th Jul 2026बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को सिवान में छात्र सड़कों पर उतर आए। धीरे-धीरे गांधी मैदान की ओर बढ़ रही छात्रों की भीड़ बढ़ती गई। गांधी मैदान में पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस से उनकी

Jharkhand


लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:30 pm
लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के थे. सबसे दुखद बात तो यह है कि इस घटना के बाद द्वारिका गंझु के घर का पूरा चिराग बुझ गया. मिली जानकारी के अनुसार द्वारिका गंझु की दो बेटियां और एक बेटा खेलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तीनों बच्चे काफी पुराने खोदे गए एक गड्ढे में गिर गए. गड्ढा में पानी अधिक होने के कारण तीनों बच्चे उसमें डूब गए. काफी देर तक जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें खोजने लगे.

रांची में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 10 मेडल अपने नाम किए :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:29 pm
रांची में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 10 मेडल अपने नाम किए : 12वीं नेशनल रोलर स्केटिंग रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 में झारखंड के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं. इस उपलब्धि के साथ झारखंड ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और रोलर स्केटिंग के क्षेत्र में नई पहचान बनाई. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच झारखंड के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया. खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से खेल प्रेमियों और स्केटिंग जगत में उत्साह का माहौल है.

परिजनों का आरोप- युवक को चढ़ाई गई एक्सपायरी स्लाइन, इलाज के लिए मांगे गए पैसे

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:29 pm
परिजनों का आरोप- युवक को चढ़ाई गई एक्सपायरी स्लाइन, इलाज के लिए मांगे गए पैसे : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार देवघर सदर अस्पताल से सामने आया मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. सड़क हादसे में घायल एक युवक को कथित तौर पर एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने और इलाज के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा है.मिली जानकारी के अनुसार, देवघर के बैजनाथपुर निवासी कृष कुमार शुक्रवार को अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बिलासी चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायल युवक की मां टुम्पा देवी ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में बेटे को भर्ती कराने के बाद प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग करने के लिए उनसे पैसे मांगी गई. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि वह जल्दबाजी में बिना पैसे लिए ही घर से निकल पड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद इलाज शुरू नहीं किया गया. टुम्पा देवी का आरोप है कि बेटे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें मजबूरी में अपना मोबाइल फोन गिरवी रखना पड़ा, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज शुरू किया.इतना ही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाज के दौरान कृष कुमार को जो स्लाइन चढ़ाई गई, वह एक्सपायर हो चुका था. परिजनों के अनुसार स्लाइन का बैच नंबर 1B240928 था, जिसका निर्माण फरवरी 2024 में हुआ था और इसकी एक्सपायरी डेट जनवरी 2026 थी. इसके बावजूद 19 जून 2026 को वही स्लाइन मरीज को चढ़ा दी गई.

दुमका में बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Jun 2026, 01:20 pm
दुमका में बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान : बाल मजदूरी के विरोध में श्रम अधीक्षक ने बासुकीनाथ में अभियान चलाकर तीन बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया. इसके साथ ही बासुकीनाथ स्थित सभी दुकानदारों, धर्मशाला संचालकों, होटल संचालकों को बाल मजदूरी न कराने का निर्देश दिया. श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल मजदूरी करते हुए पकड़े जाने पर कारावास के साथ-साथ जुर्माने का भी कानूनन प्रावधान है. कानून को हाथ में ना लें. बच्चों की जगह स्कूल में है, उसे स्कूल जाने दें.श्रम विभाग की ओर से बाल बजदूरी रोकथाम को लेकर श्रम विभाग ने बासुकीनाथ के होटलों, नाश्ता दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत बाल मजदूरों का रेस्क्यू किया. इस पूरी कार्रवाई में धावादल का नेतृत्व कर रहे दुमका के श्रम अधीक्षक सूरज कुमार हांसदा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक पाया जाता है तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.श्रम अधीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि बासुकीनाथ मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुछ बच्चों का रेस्क्यू किया गया है, जो 14 वर्ष के कम आयु वर्ग के हैं. उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी कर रहे बच्चों का स्थान स्कूल है और बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. अगर कोई भी बच्चों से बाल मजदूरी कराते हैं तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा और इसमें 20 हजार से 50 हजार रुपए तक जुर्माना और छह माह की सजा भी हो सकती है.

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:08 pm
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में आर्यन हुड्डा और शिखर मोहन की दमदार बल्लेबाजी के दम पर रांची ने 192 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायमंड्स ने 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए राम रौशन शरण ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 58 रन बनाए. आदित्य सिंह ने 26 और विशेष दत्ता ने 24 रन का योगदान दिया. रांची टाइटंस की ओर से प्रिंस अनुराग मुर्मू सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 3/20 विकेट झटके.

झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:01 pm
झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर दिया गया है. डीजीपी के आदेश में यह बताया गया है कि झारखंड में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ता का गठन 2015 में किया गया था. गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के तहत आतंकवाद निरोधी दस्ता के राज्य स्तरीय थाने को भी अधिसूचित किया गया है. इसके साथ ही अधिसूचना संख्या 102/2021 के माध्यम से आतंकवाद निरोधी दस्ता में संगठित अपराध को शांत के गठन को भी स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठित अपराधियों के विरुद्ध पूरे राज्य में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. डीजीपी के आदेश में यह लिखा गया है कि सभी कांडों के अनुसंधान के लिए झारखंड एटीएस पूर्णता अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन कार्य करेगा.
Follow us
Categories
Latest News
JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

Sat 25th Jul 2026 12:01 pm
डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

Sat 25th Jul 2026 12:00 pm
घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

Sat 25th Jul 2026 11:59 am
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया..

Sat 25th Jul 2026 11:59 am
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने जिले के एके सिंह डिग्री कॉलेज, हुसैनाबाद और एसएसएमएस डिग्री कॉलेज, तरहसी के आवेदन को रोक दिया है।
ग्रेजुएशन सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए दोनों कॉलेजों को अभी संबद्धता नहीं दी गई है। एचआरडी विभाग के नि

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने जिले के एके सिंह डिग्री कॉलेज, हुसैनाबाद और एसएसएमएस डिग्री कॉलेज, तरहसी के आवेदन को रोक दिया है। ग्रेजुएशन सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए दोनों कॉलेजों को अभी संबद्धता नहीं दी गई है। एचआरडी विभाग के नि

Sat 25th Jul 2026 11:58 am
Popular Categories