बिहार के राजगीर में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया था. इस धमाकेदार जीत के बाद अब खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को इनाम देने का ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे जबकि सपोर्टिंग स्टाफ को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की इनामी राशि मिलेगी. इस कदम से टीम का मनोबल और भी ऊंचा होगा.फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दो बेहतरीन गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित की. उनके खेल ने दर्शकों का जोश दोगुना कर दिया. इन गोलों से ही ये तय हो गया कि भारत ने निर्णायक बढ़त बना ली है और जीत पक्की है.: भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि- ''ये जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की है. दर्शकों का सपोर्ट और टीम का सामूहिक प्रयास हमें यहां तक लाया है.'' टीम इंडिया ने 2003, 2007 और 2017 के बाद अब 2025 में चौथी बार एशिया कप जीतकर नया इतिहास रचा है. भारतीय सरजमीं पर 2007 चेन्नई के बाद ये अब बिहार के राजगीर में दूसरी बार शानदार जीत मिली है. यही नहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में उपविजेता रही थी. यानी फाइनल तक पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm