Jharkhand


आज राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 12:24 pm
आज राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराना था। हरमू विद्यानगर मार्ग पर सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, शेड्स और बाँस-बल्ली से बने ढाँचों को हटाया गया। वहीं, रिम्स परिसर और बरियातू रोड पर लंबे समय से ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। यहाँ भी निगम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की मदद से सभी अवैध ढाँचों को तोड़कर हटा दिया। निगम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक मार्गों पर कब्ज़ा किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिले के दर्जनों जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 12:23 pm
जिले के दर्जनों जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. शिक्षा विभाग ने इन जर्जर भवनों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए विभाग ने जर्जर स्कूल भवनों की सूची तैयार कर भवन निर्माण विभाग को भेज दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती ने इसकी जानकारी दी.जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती ने बताया कि पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के अलावा लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर प्रखंडों में लगभग 50 स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. इन भवनों की सूची तैयार कर भवन निर्माण विभाग को भेजी गई है, ताकि नए भवनों का निर्माण कर बच्चों को सुरक्षित और बेहतर पढ़ाई का माहौल प्रदान किया जा सके. उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय उदयनारायणपुर के जर्जर भवन का स्वयं निरीक्षण किया गया है और इसे दुरुस्त कराने के लिए उपायुक्त को अवगत कराया गया है. इस स्कूल भवन को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि से ठीक किया जाएगा.शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं. इनमें प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, प्राथमिक विद्यालय पियर्सोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सीमलढाब, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बस्ताडीह, प्राथमिक विद्यालय जामबाद, प्राथमिक विद्यालय धनगढ़ा, मध्य विद्यालय मुर्गाडांगा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगापाड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथकाठी उर्दू, मध्य विद्यालय चांचकी, प्राथमिक विद्यालय टाकाटोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खुटामारा, प्राथमिक विद्यालय कान्हूपुर, प्राथमिक विद्यालय रामनाथपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसमाडांगा 2, मध्य विद्यालय कुँड़ापाड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संग्रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामोहलान और उत्क्रमित मध्य विद्यालय जादूपुर शामिल हैं.बता दें कि ईटीवी भारत ने हाल ही में जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई और डर के कारण बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित किया था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. यह कदम न केवल बच्चों की शिक्षा को सुचारू बनाएगा, बल्कि उनकी सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा

जनपद रुद्रप्रयाग की तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 11:01 am
जनपद रुद्रप्रयाग की तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है. इस आपदा के चलते मलबा आने से कुछ क्षेत्रों में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है.रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्यूर इलाके में एक मकान क्षतिग्रस्त होने एवं बोलेरो वाहन बहने की सूचना है. बड़ेथ, बगड़धार और तालजामनी गांवों के दोनों ओर गदेरे में पानी और मलबा आने की सूचना मिली है. किमाणा में खेती की भूमि एवं सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने की सूचना मिली है. अरखुण्ड में मछली तालाब एवं मुर्गी फार्म बहे हैं.रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है. राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार जुटी हुई हैं.इसके साथ ही छेनागाड़ के बाजार क्षेत्र में मलबा भरने एवं वाहनों के बहने की भी खबर है. छेनागाड़ डुगर गांव में कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना मिली है. इधर जौला बड़ेथ में कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना.

जिले में गुरुवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जमकर बवाल काटा.

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 09:59 am
जिले में गुरुवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जमकर बवाल काटा. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई. जिसमें करीब आधा दर्जन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं समेत कई अन्य सेवाओं को बाधित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ. डीके गंधोरिया, अस्पताल प्रबंधन डॉ. सुमन समेत कई अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने के साथ ही जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया.डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं. जिसके कारण असामाजिक तत्व अस्पताल परिसर में घुसकर डॉक्टरों के साथ मारपीट करते हैं. आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. सभी लोग डरे हुए हैं. जब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

भारतीय शेयर बाजारों में आज शुक्रवार 29 अगस्त को बाजारों में पॉजिटिव ओपनिंग हुई

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 09:45 am
भारतीय शेयर बाजारों में आज शुक्रवार 29 अगस्त को बाजारों में पॉजिटिव ओपनिंग हुई. सुबह-सुबह सेंसेक्स 140 अंकों से ज्यादा ऊपर चढ़कर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी-50 में भी 40 अंकों के तेजी थी. हालांकि, बाजार फिर ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसलते नजर आए. गौर करें तो आज भारतीय शेयर बाजारों में आज सितंबर सीरीज की शुरुआत हो रही है. इसका असर मार्केट पर दिख रहा है.NSE पर निफ्टी FMCG, आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फार्मा जैसे इंडेक्स में तेजी थी. ऑटो इंडेक्स में गिरावट का रुख देखा गया. निफ्टी 50 परएचयूएल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक बैंक में तेजी थी. India VIX 2.8% गिरा हुआ था. वहीं, एम एंड एम, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एनटीपीसी, टाइटन में गिरावट दिखी.सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी थी. वहीं अमेरिकी मार्केट में कल बड़ी तेजी रही. अमेरिकी बाजारों ने मजबूत GDP आंकड़ों के दम पर रिकॉर्ड बनाया. डाओ जोंस 70 अंक चढ़ा. इस तरह से वो रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लोज हुआ. अमेरिकी S&P 500 लगातार दूसरे दिन लाइफ हाई पर रहा. नैस्डैक ने भी 115 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार बंद किया.आज सुबह GIFT निफ्टी 30 अंक ऊपर 24,675 के पास ट्रेड कर रहा था. डाओ फ्यूचर्स 70 अंक नीचे कारोबार करता दिका. निक्केई 175 अंक गिरकर शुरुआत करता दिखा.बता दें कि कल गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 706 अंक टूटकर 80,080.57 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी-50 भी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत लुढ़क कर 24,500.90 पर क्लोज हुआ. हालांकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 7,060.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 6,516.49 करोड़ रुपये के ही शेयर बेचे.28 अगस्त को सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे. वहीं टाइटन, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई.एशियाई बाजारों में गुरुवार का रुख भी मिलाजुला रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई SSE कंपोजिट हरे निशान पर बंद हुए. वहीं हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ क्लोज हुए. यूरोपीय बाजार में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा.