झारखंड के खूंटी जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़कियों के बिन ब्याही मां बनने का मामला सामने आया है. जिले के सदर अस्पताल में डॉक्टर उस समय दंग रह गए जब एक नाबालिग लड़की प्रसव के लिए पहुंची. इलाज के बाद नाबालिग लड़की ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. नाबालिग मुरहू प्रखंड की रहने वाली है.13 साल की गर्भवती लड़की को उसकी मां सदर अस्पताल लेकर आई थी. बाद में नवजात शिशु का पिता भी अस्पताल पहुंचा, जो खुद भी नाबालिग है और उसकी उम्र 15 वर्ष है. सिविल सर्जन ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक नाबालिग मां बनी है. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.दरअसल, मंगलवार रात खूंटी सदर अस्पताल में एक 13 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का जन्म समय से पहले ही हुआ है. सात महीने में ही बच्ची का जन्म हुआ और उसका वजन 2,070 किलोग्राम था. दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.वहीं नाबालिग की मां ने बताया कि सुबह जब लड़की को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे वे मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहांउसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रात 9:20 बजे उसकी सामान्य डिलीवरी हुई. डिलीवरी के दौरान उसकी मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm