Politics


पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक नई पार्टी लॉन्च की है. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नई पार्टी की घोषणा की. नवजोत कौर सिद्धू ने बैकग्राउंड में नई पार्टी, भारतीय

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:39 pm
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक नई पार्टी लॉन्च की है. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नई पार्टी की घोषणा की. नवजोत कौर सिद्धू ने बैकग्राउंड में नई पार्टी, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के नाम के साथ एक फोटो पोस्ट की और पोस्ट में लिखा, 'यह एक बहुप्रतीक्षित घोषणा है.'इसमें नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा, 'हमने नेशनल लेवल पर एक नया विकल्प बनाने के लिए काम किया है. मौजूदा पॉलिटिकल लीडर्स के परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को गहराई से स्टडी और इवैल्यूएट किया है. हम बस अपनी ज़िंदगी अपने देश को डेडिकेट करना चाहते हैं और लोगों को वह देना चाहते हैं जिसके वे असल में हकदार हैं और हमसे उम्मीद करते हैं. डॉ. नवजोत कौर ने यह पोस्ट देर रात सोशल मीडिया पर अपलोड की. हालांकि, पार्टी की घोषणा के समय उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ नहीं दिखे. नवजोत कौर को पिछले साल कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था. इसके बाद वह बीजेपी के करीब आने लगीं.डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा, 'हम एक ऐसी सरकार देंगे जो लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा हो. यह पंजाब के लोगों की सरकार होगी. सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलते हुए, आध्यात्मिक गुरुओं की मदद से लोगों की समस्याएं दूर होंगी.

हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपा

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:54 am
हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया. पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिनिकी भुयान शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए.रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा, 'लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना.' चीफ मिनिस्टर की पत्नी ने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि उनके पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं. उन्होंने कहा, 'दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है. असम पुलिस जांच करेगी और सच सामने लाएगी.'सीनियर कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं और विदेशों में इन्वेस्टमेंट और एसेट्स हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां शर्मा पर मिस्र, यूएई और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया.

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है. पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केक काटकर इसे सेलीब्रेट किया. इस दौरान संजय सरावगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडल में पां

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:52 am
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है. पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केक काटकर इसे सेलीब्रेट किया. इस दौरान संजय सरावगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडल में पांच गैर राजनीतिक परिवार को जोड़ने का लक्ष्य दिया है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा है कि वह जंगलराज से भी बदतर जंगलराज है. जिस तरह वहां की सीएम की हरकते हैं और जिस तरह से TMC की कार्यकर्ता गुंडाराज कायम किए हुए हैं वो दिखाई पड़ रहा है चाह

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:45 am
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा है कि वह जंगलराज से भी बदतर जंगलराज है. जिस तरह वहां की सीएम की हरकते हैं और जिस तरह से TMC की कार्यकर्ता गुंडाराज कायम किए हुए हैं वो दिखाई पड़ रहा है चाहे वो मालदा की घटना हो, चाहे ईडी की छापेमारी में सीएम खुद पहुंच गई और जिस तरह से वहां के उद्योगपति पलायन कर रहे हैं तो सही में वो जंगलराज है और जंगलराज को हटाने के लिए वहां की मतदाता संकल्पित है.

Artemis II के अंतरिक्ष यात्रियों ने हमारे नीले ग्रह की शानदार खूबसूरती को कैमरे में कैद किया है, जैसे-जैसे वे चांद के और करीब पहुंच रहे हैं. NASA ने शुक्रवार को क्रू द्वारा भेजी गई पहली तस्वीरें जारी कीं. ये तस्वीरें आधे सदी से भी ज़्यादा समय बाद चांद पर

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:44 am
Artemis II के अंतरिक्ष यात्रियों ने हमारे नीले ग्रह की शानदार खूबसूरती को कैमरे में कैद किया है, जैसे-जैसे वे चांद के और करीब पहुंच रहे हैं. NASA ने शुक्रवार को क्रू द्वारा भेजी गई पहली तस्वीरें जारी कीं. ये तस्वीरें आधे सदी से भी ज़्यादा समय बाद चांद पर भेजे गए पहले मानव मिशन के डेढ़ दिन बाद मिली हैं. कमांडर रीड वाइज़मैन द्वारा ली गई पहली तस्वीर में कैप्सूल की एक खिड़की से पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा दिखाई देता है. दूसरी तस्वीर में पूरी पृथ्वी दिखाई देती है, जिसमें महासागरों के ऊपर बादलों की सफ़ेद, घूमती हुई लकीरें छाई हुई हैं. NASA के अनुसार, इसमें एक हरी ऑरोरा भी चमक रही है.NASA की एक्सप्लोरेशन सिस्टम लीडर लकीशा हॉकिन्स ने कहा कि, "यह सोचकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे चार दोस्तों को छोड़कर, हम सभी इस तस्वीर में मौजूद हैं." उन्होंने आगे कहा कि यह मिशन अच्छी तरह से चल रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:54 pm
बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश से यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निवार्चित हुए हैं. इसी कड़ी में नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है.इस सुरक्षा में 55 हर समय सुरक्षा में तैनात हैं, जिसमें 24 जवान, 6 PSO, 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 2 एस्कॉर्ट, 5 वॉचर्स और एक इंस्पेक्टर शामिल है. सभी जवान 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते है. इस सुरक्षा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल होते हैं. सुरक्षा घेरे बुलेटप्रूफ गाड़ियां और एस्कॉर्ट वाहन की तैनाती रहती हैं.सी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. 16 मार्च को राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार चुने गए थे. 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अब जो जानकारी मिल रही है 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ले लेंगे. 14 अप्रैल तक खरमास है तो खरमास के बाद फिर बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल तेज होगी.इसी कड़ी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 सर्किल रोड स्थित बंगला को भी जाकर देखा था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सात सर्कुलर रोड बंगाल में ही मुख्यमंत्री रहेंगे. नीतीश कुमार पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं.