Politics


बिहार में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:30 am
#newspratyaksh #Bihar बिहार में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा के 71 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है. इस बड़े प्रशासनिक फैसले को राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1991 से 1996 बैच के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण और विशेष सशस्त्र बल जैसे अहम विभाग शामिल हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. तबादला सूची के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा वर्तमान में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, बिहार, पटना के पद पर कार्यरत थीं. अब उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना में महानिदेशक-सह-अध्यक्ष और सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह पद गैर-संवर्गीय है, लेकिन पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:07 am
#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है. अगर प्रारंभिक तैयारी से भारत निर्वाचन आयोग संतुष्ट होता है तो, 16 फरवरी से SIR की शुरुआत हो सकती है.झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार के अनुसार ऐसे लोग, जिनका 2003 या अन्य वर्षों में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. उनका वेरिफिकेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए बीएलओ करेंगे. जिसमें उस राज्य के वोटर लिस्ट से मिलान करके कंफर्मेशन किया जायेगा. ऐसे ही जो पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना चाहते हैं, वो एक घोषणा पत्र के साथ माता या पिता के दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं. इन सबके बीच SIR को लेकर वैसे मतदाता बेहद चिंतित हैं, जिनका नाम दूसरे राज्य के 2003 के वोटर लिस्ट में दर्ज हैं. लेकिन बाद में वे झारखंड के वोटर बन गए हैं. उनका क्या होगा. इसके अलावे अक्टूबर 2024 में प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जिनका उम्र 18 साल वर्तमान में हो गया है, वे कैसे वोटर बनेंगे. इसे लेकर ईटीवी भारत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बात की.

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:14 pm
दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने लालू यादव की याचिका पर अगली सुनवाई 14 जनवरी को करने का आदेश दिया.बता दें कि 13 अक्टूबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिया था. कोर्ट ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 428, 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था.ट्रायल कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू यादव की ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने कहा था कि अभियोजन चलाने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है, ऐसे में अनुमति की वैधता सवालों के घेरे में है. उन्होंने कहा था कि पहले सीबीआई ने कहा कि लालू यादव के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए अनुमति की कोई जरुरत नहीं है. उसके बाद सीबीआई ने कहा कि उन्हें अभियोजन चलाने के लिए अनुमति मिल गई है. ये कानून सम्मत नहीं है. लालू यादव की दलीलों का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पुख्ता सबूत हैं. 28 जनवरी 2019 को ट्रायल कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को नियमित जमानत दी थी. कोर्ट ने एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। 19 जनवरी 2019 को कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज केस में लालू यादव को नियमित जमानत दी थी.

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचेंगे।

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:00 pm
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम आने वाले हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कर्पूरीग्राम पहुंचकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे और सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे।क्षेत्र में साफ-सफाई के कार्यों में भी काफी तेजी आई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी तरह की कमी न रह जाए।स्थानीय मुखिया राजीव कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना को देखते हुए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सफाई का कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी काफी तैयारियां की गई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आ सके थे। इस बार पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समस्तीपुर आएंगे।

बिहार में छाए घने कोहरे और धुंध के कारण पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं.

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:32 am
#newspratyaksh #patna बिहार में छाए घने कोहरे और धुंध के कारण पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं. लगातार फ्लाइट्स में देरी और रद्दीकरण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.आज सुबह दिल्ली से पटना आने वाली एक उड़ान को रद्द करना पड़ा. देर शाम रनवे विजिबिलिटी 500 मीटर से कम होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुबह भी विजिबिलिटी 500 मीटर से कम बनी हुई है, जिससे दिन में 10 बजे के बाद ही सामान्य परिचालन की उम्मीद है. कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों को लैंडिंग में दिक्कत हुई. कल 33 विमान देरी से पहुंचे और कई उड़ानें चार घंटे से अधिक की देरी से संचालित हुईं. नजदीकी रूट जैसे कोलकाता से आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं.एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग काउंटर खोल दिए हैं, जहां टिकट रिफंड या नई तारीख का टिकट आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है. कल मुख्य रूप से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द हुई थीं. कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा, जहां संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची. यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट या एयरपोर्ट से नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें.

#newspratyaksh #ranchi #DraupadiMurmu भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तीन दिनों तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:27 am
#newspratyaksh #ranchi #DraupadiMurmu भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तीन दिनों तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिनका सीधा असर भारी और सवारी दोनों तरह के वाहनों पर पड़ेगा. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कई रूट पर एक घंटे तक सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक में सबसे महत्वपूर्ण बात तीन दिनों तक 1 घंटे तक लोक भवन से रांची एयरपोर्ट तक के सड़क पर सभी तरह से वाहनों का परिचालन बंद रहने के संबंध में है. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान 28, 29 और 30 दिसंबर को एक-एक घंटे के लिए लोकभवन से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा.वहीं, 28 दिसंबर को शाम 6:00 से लेकर 7:00 बजे तक हरमू बायपास एयरपोर्ट से लोक भवन तक का मार्ग बंद रहेगा. 29 दिसंबर को सुबह 9:30 से 10:30 तक और शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास और लोक भवन तक सभी मार्ग बंद रहेंगे. जबकि 30 दिसंबर को सुबह 9:00 से लेकर 10:00 बजे तक लोक भवन से लेकर रांची एयरपोर्ट तक के सभी मार्ग बंद रहेंगे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories