Politics

कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डॉ. भीमन्ना खंड्रे का बीती रात को निधन हो गया

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 01:26 pm
कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डॉ. भीमन्ना खंड्रे का बीती रात को निधन हो गया. वह 102 साल के थे. वह पिछले कई दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. कल दोपहर 2 बजे से सांस लेने में बहुत दिक्कत होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी. इलाज का कोई असर नहीं हुआ और रात में उन्होंने आखिरी सांस ली.डॉ. भीमन्ना खंड्रे छह दशकों से ज्यादा समय तक लगातार पब्लिक लाइफ में रहे और अपने कई सार्वजनिक कामों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 1936 में शांतिवर्द्धक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन शुरू किया, जिसके तहत कई स्कूल और कॉलेज खोले गए और बॉर्डर जिले के बच्चों को अच्छी एजुकेशन दी गई. इससे यह जिले का एक जाना-माना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बन गया.बीदर कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री को मजबूत बनाने में भीमन्ना खंड्रे की भूमिका अहम थी. स्वर्गीय डॉ. भीमन्ना खंड्रे कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के पिता और सांसद सागर खंड्रे के दादा थे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता आर अशोक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने सौ साल के नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया.          

सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 12:38 pm
सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदी ट्रक को जब्त कर लिया. धरनी छापर चेक पोस्ट के आगे उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की. इसमें करीब 1000 से अधिक शराब की कार्टून है इसका मूल्य करीब 50 लाख रुपए आंका गया. उत्पाद अधीक्षक शशांक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत ट्रक द्वारा लाई जा रही है.

निशिकांत का पलटवार, बोले- नारद मुनि और मंथरा का मिला-जुला रूप हैं संजय राउत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 12:37 pm
निशिकांत का पलटवार, बोले- नारद मुनि और मंथरा का मिला-जुला रूप हैं संजय राउत : बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है. सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी ने ठाकरे ब्रदर्स के मंसूबों पर पानी फेर दिया. बता दें, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कोई करिश्मा नहीं दिखा सके. वहीं, पार्टी की हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. जिसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है.बता दें, संजय राउत शिकस्त का ठीकरा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सिर पर फोड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अगर पार्टी को धोखा नहीं दिया होता तो मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का मेयर कभी नहीं बनता. उन्होंने शिंदे की तुलना जयचंद से की, जिसे विश्वासघात के लिए बदनाम किया गया. राउत ने कहा कि मराठी लोग एकनाथ शिंदे को हमेशा जयचंद के रूप में याद रखेंगे. उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि यह 'जयचंद' बनाकर चुनाव जीतती है. वरना बीजेरी की ताकत कुछ भी नहीं है. हर राज्य में वे पार्टी को तोड़ते हैं और चुनाव जीतने के लिए 'जयचंद' बनाते हैं.

कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डॉ. भीमन्ना खंड्रे का बीती रात को निधन हो गया. वह 102 साल के थे. वह पिछले कई दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. कल दोपहर 2 बजे से सांस लेने में बहुत दिक्कत होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थ

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 12:34 pm
कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डॉ. भीमन्ना खंड्रे का बीती रात को निधन हो गया. वह 102 साल के थे. वह पिछले कई दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. कल दोपहर 2 बजे से सांस लेने में बहुत दिक्कत होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी. इलाज का कोई असर नहीं हुआ और रात में उन्होंने आखिरी सांस ली.डॉ. भीमन्ना खंड्रे छह दशकों से ज्यादा समय तक लगातार पब्लिक लाइफ में रहे और अपने कई सार्वजनिक कामों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 1936 में शांतिवर्द्धक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन शुरू किया, जिसके तहत कई स्कूल और कॉलेज खोले गए और बॉर्डर जिले के बच्चों को अच्छी एजुकेशन दी गई. इससे यह जिले का एक जाना-माना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बन गया.बीदर कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री को मजबूत बनाने में भीमन्ना खंड्रे की भूमिका अहम थी. स्वर्गीय डॉ. भीमन्ना खंड्रे कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के पिता और सांसद सागर खंड्रे के दादा थे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता आर अशोक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने सौ साल के नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया.

पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई.

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:50 am
#newspratyaksh #bihar पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान पांच फायर स्टेशनों की 20 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग पर काबू पा लिया. आग लगी की घटना में 40 से 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है, हालांकि नुकसान हुए संपत्ति का बाद में आकलन किया जाएगा. बताया जाता है कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज नामक इस प्लास्टिक फैक्ट्री में कुर्सियों का निर्माण किया जाता था. प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर काम करते थे, गनीमत रही कि आग लगने की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.