पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह को लेकर कही ये बात
पटना पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरा घर है यहां, इसलिए आए हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। सब लोग जीते और बिहार के विकास के लिए काम करें, हार-जीत मायने नहीं रखता।वहीं, उन्होंने आगे कहा कि मेरी शुभकामनाएं पवन सिंह के साथ है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द वह संसद भवन में सिनेमा के लिए, शिक्षा के लिए, हमारी भाषा के लिए, लोगों के रोजगार के लिए आवाज़ उठाएं। हमसे जहां तक मदद होगी, हम उनके साथ हैं।उन्होंने कहा कि लोगों का भला करने के लिए जरूरी नहीं है राजनीति में आना। आपके अंदर विचारधारा अच्छी होनी चाहिए, आपके मन में सेवा भाव हो। जहां तक मेरा सवाल है, मेरा इरादा चुनाव लड़ने का नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पवन सिंह चुनाव प्रचार में अगर बुलाएंगे तो हम जाएंगे। मेरे लिए जाति कोई मायने नहीं रखता, कोई नेता मायने नहीं रखता, संबंध मायने रखता है। सबसे ऊपर बिहार का विकास है। बिहार के लोगों ने हमें बनाया है। तेजस्वी जी को बनाया है। कलाकार और जनता, सबको जनता ने बनाया है।

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm