Politics


शिवहर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इसको लेकर शिवहर के गांधी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NDA कार्यकर्ताओं को नवनिर्वाचित विधायक ने सम्मानित किया. शहर में एक रैली भी निक

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:27 am
शिवहर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इसको लेकर शिवहर के गांधी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NDA कार्यकर्ताओं को नवनिर्वाचित विधायक ने सम्मानित किया. शहर में एक रैली भी निकाली गई, जिसमें जेडीयू विधायक को कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया. नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले शिवहर के विकास को लेकर उन्होंने जो शपथ लिया था, उसे हर हाल में पूरा करेंगी. इतना ही नहीं शिवहर को विकास के पैमाने पर सबसे अलग पहचान देंगी. बिहार में शिवहर जिले की एक अलग पहचान होगी.

बिहार में एनडीए की जीत के बाद आज राज्य के सभी एनडीए सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. यह बैठक सुबह 10:30 बजे निर्धारित है. सांसद प्रधानमंत्री को बिहार चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई देंगे और उनके नेतृत्व में केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबू

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:26 am
बिहार में एनडीए की जीत के बाद आज राज्य के सभी एनडीए सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. यह बैठक सुबह 10:30 बजे निर्धारित है. सांसद प्रधानमंत्री को बिहार चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई देंगे और उनके नेतृत्व में केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि बैठक में बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है. इस मुलाकात को चुनावी जीत के बाद एनडीए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है. बीजेपी सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि- बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद आज हम लोग प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री सदैव कहते हैं बिना पूर्वी भारत का विकास किए भारत का विकास संभव नहीं है.

पटना के सदाकत आश्रम में आज कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है. चुनावी नतीजों के बाद यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें सभी जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी पदाधिकारियों को पटना पहुंचने का निर्देश दिया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 01st Dec 2025, 12:07 pm
पटना के सदाकत आश्रम में आज कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है. चुनावी नतीजों के बाद यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें सभी जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी पदाधिकारियों को पटना पहुंचने का निर्देश दिया है. बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोरी” मुद्दे पर महरौली की प्रस्तावित चर्चा पर विचार किया जाएगा.इसके अलावा कांग्रेस आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा करेगी और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी.

जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई

News Pratyaksh | Updated : Mon 01st Dec 2025, 11:55 am
जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरियातू थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कार्रवाई करते हुए लगभग 10 एकड़ जमीन में लगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया.दरअसल लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के गुरुवे, बघमरी, कोटना सिमर आदि गांव में अफीम तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खेती शुरू की गई है. सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई.इस दौरान पुलिस की टीम ने लगभग 10 एकड़ में लगाए गए अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की खेती से दूर रहने और यदि कोई गांव के आसपास अफीम की खेती करता हो तो उसकी सूचना देने के प्रति भी जागरूक किया.एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पिछले वर्ष लातेहार जिले में पुलिस के द्वारा लगभग 800 एकड़ भूमि में अफीम की फसल को नष्ट किया गया था. पुलिस की कार्रवाई से अफीम तस्करों को बड़ा नुकसान हुआ था. इस कारण संभावना है कि लातेहार जिले में अफीम की खेती पर अंकुश लगेगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सूरत में अफीम की खेती न करें. इसकी खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति तो नष्ट होती ही है, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी नष्ट हो जाएगा.

ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की शारीरिक परेशानियां और बीमारियां लाता है, जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू, बुखार और सांस की बीमारियां

News Pratyaksh | Updated : Mon 01st Dec 2025, 11:53 am
ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की शारीरिक परेशानियां और बीमारियां लाता है, जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू, बुखार और सांस की बीमारियां. यह मौसम 2 से 10 साल के बच्चों के लिए खास तौर पर सेंसिटिव होता है. इसलिए, इस मौसम में माता-पिता के लिए अपने बच्चों का ठीक से ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सर्दियों की ठंडी हवा बच्चों को आसानी से सर्दी-जुकाम, खांसी, कफ और बुखार की चपेट में ले सकती है. इसलिए, अपने बच्चों को इन परेशानियों से बचाने के लिए, आपको सबसे पहले उनका इम्यून सिस्टम मजबूत करना होगा. इस मौसम में अपने बच्चे के खाने-पीने और साफ-सफाई पर खास ध्यान दें. इससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और उन्हें इन परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी. आइए इस खबर में जानें कि इस मौसम में आपको अपने बच्चे का ख्याल कैसे रखना चाहिए...सर्दियों में बच्चों की साफ-सफाई बनाए रखना बहुत जरूरी है. हाथ धोने की आदत डालने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. खाने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत डालें. इस समय बच्चों के कपड़े साफ रखें. सर्दियों में बच्चों को हमेशा गर्म पानी से नहाना सिखाएं.आप अपने बच्चे को सर्दी-खांसी से बचाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. सर्दियों में अपने बच्चे को दिन में एक बार हल्दी वाला दूध पिलाएं. दूध में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें. सर्दियों में अपने बच्चे की डाइट में हल्दी और अदरक शामिल करें. ये खाने की चीजें शरीर को गर्म रखती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं. सर्दियों में तेजी से बदलता मौसम बच्चों के नाज़ुक शरीर पर जल्दी असर डालता है, और सर्दी, खांसी और बुखार जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं. लेकिन अपने बच्चे को इनसे बचाना आप पर निर्भर करता है. ऐसे में इन उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चे को मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं.