Politics


प्रवर्तन निदेशालय ने व्यवसायी अनिल अंबानी की समूह कंपनी रिलायंस पावर के खिलाफ 68 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी जारी करने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक नई और तीसरी गिरफ्तारी की है.

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Nov 2025, 12:02 pm
प्रवर्तन निदेशालय ने व्यवसायी अनिल अंबानी की समूह कंपनी रिलायंस पावर के खिलाफ 68 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी जारी करने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक नई और तीसरी गिरफ्तारी की है.आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए अमर नाथ दत्ता नामक व्यक्ति को गुरुवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि एक विशेष अदालत ने उसे 4 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है. संघीय जांच एजेंसी ने इस जांच के तहत रिलायंस पावर के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक कुमार पाल और ओडिशा स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक नामक कंपनी के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी बिस्वाल नामक एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.यह मामला सूचीबद्ध कंपनी रिलायंस पावर की सहायक कंपनी रिलायंस एनयू बेस लिमिटेड की ओर से सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) को जमा की गई 68.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी से संबंधित है, जो "फर्जी" पाई गई. कंपनी पहले महाराष्ट्र एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी.ईडी ने आरोप लगाया था कि बिस्वाल ट्रेडलिंक व्यावसायिक समूहों के लिए "फर्जी" बैंक गारंटी प्रदान करने का एक रैकेट चलाती थी.रिलायंस समूह ने पहले कहा था कि अनिल अंबानी "3.5 साल से अधिक समय से रिलायंस पावर लिमिटेड के बोर्ड में नहीं हैं और इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है."

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल के पास हुए विस्फोट में कम से कम 54 लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने विस्फोट का कारण बताए बिना यह जानकारी दी. उन्होंने आगे कहा, "हम अभी भी जांच कर रहे हैं, क्योंकि यह घटना अभी-अभ

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Nov 2025, 12:00 pm
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल के पास हुए विस्फोट में कम से कम 54 लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने विस्फोट का कारण बताए बिना यह जानकारी दी. उन्होंने आगे कहा, "हम अभी भी जांच कर रहे हैं, क्योंकि यह घटना अभी-अभी हुई है." असेप ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 54 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं, कुछ को मध्यम और कुछ को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है."

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र पर सियासी पारा अचानक बढ़ गया है.आरजेडी विधायक और मनेर सीट से उम्मीदवार भाई वीरेंद्र विवादों में घिर गए हैं और उनकी मुश्किल बढ़ती दिख रही है. उनपर मतदान केंद्र में प्रतिन

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Nov 2025, 12:00 pm
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र पर सियासी पारा अचानक बढ़ गया है.आरजेडी विधायक और मनेर सीट से उम्मीदवार भाई वीरेंद्र विवादों में घिर गए हैं और उनकी मुश्किल बढ़ती दिख रही है. उनपर मतदान केंद्र में प्रतिनियुक्त सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को धमकाने के आरोप में एफआईआर किया गया है.दानापुर सीडीपीओ 2 अमरेंद्र कुमार झा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार (6 नवंबर) को मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 79, 80 और 81 पर प्रतिनियुक्त एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक भरत तिवारी अपना काम कर रहे थे.मतदान कार्य के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे. उन्हें भाई वीरेंद्र ने धमकी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला :

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Nov 2025, 11:59 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जेनरेशन जेड (GenZ) और भारत के युवाओं को यह साबित करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में धांधली करके प्रधानमंत्री बने हैं.वहीं, भाजपा ने बड़े पैमाने पर वोट चोरी के राहुल के आरोप को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है. भाजपा ने कांग्रेस नेता पर अपनी नाकामियों को छिपाने और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मतदाता चोरी का पर्दाफाश करने की प्रक्रिया जारी है.राहुल गांधी ने कहा कि, वोट चोरी को पर्दाफाश करने के लिए उनके पास बहुत सारी सामग्री है. राहुल ने आरोप लगाया, "भारत की जनरेशन जेड, यानी युवाओं को स्पष्ट रूप से दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी चुनाव चुराकर प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चुराती है... हम यह स्पष्ट रूप से बताएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं रहेगा."बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 'पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली हुई थी', राहुल गांधी ने कहा कि, हरियाणा चुनाव कोई चुनाव नहीं था. यहां बड़े पैमाने पर चोरी हुई है." यहां पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और जनरेशन जेड को स्पष्ट रूप से दिखाएगी कि भाजपा कैसे चुनाव 'चुराती' है. उन्होंने आरोप लगाया कि उसने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया है.

बिहार में सुबह 9:00 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है. बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, दरभंगा में 12.48% गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15, लखीसराय में 07.00%, मधेपुरा में 13.74%, मुंगेर में 13.37% मुजफ्फरपुर में 14.38% मतदान दर्ज

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:58 am
बिहार में सुबह 9:00 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है. बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, दरभंगा में 12.48% गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15, लखीसराय में 07.00%, मधेपुरा में 13.74%, मुंगेर में 13.37% मुजफ्फरपुर में 14.38% मतदान दर्ज किया गया है. नालंदा में 12.45%, पटना में 11.22%, सहरसा में 15.27%, समस्तीपुर में 12.86%, सारण में 13.30%, शेखपुरा में 12.97%, सिवान में 13.35%, वैशाली में 14.30% और समस्तीपुर में सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories