बिहार के लखीसराय में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. आईटीबीपी के जवान ने पहले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा चेतन टोला में घटना को अंजाम दिया गया है. मृतकों की शिनाख्त उदय सिंह (पिता-68 वर्ष) और उसके बेटे लाटो उर्फ विकास कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने बताया कि विकास कुमार आईटीबीपी में तैनात था और चुनाव ड्यूटी पर बिहार आया था. चुनाव खत्म होने के बाद विकास घर आया था. इसी बीच मंगलवार को किसी बात पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ. पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की. तभी गुस्से में विकास ने पिस्टल निकाला और पिता को गोली मार दी.घटना के बाद पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद विकास पत्नी को मारने दौड़ा, लेकिन किसी तरह वो जान बचाकर घर से बाहर निकल गई. घरवालों की माने तो विकास पागल हो चुका था. उसने पिस्तौल से खुद को उड़ा लिया.घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार, डीएसपी शिवम कुमार, बड़हिया थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गांव में काफी गहमा-गहमी का माहौल है. लोगों में घटना के बाद से काफी रोष है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm