Politics


VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला. मुकेश सहनी ने कहा, "बस यही संदेश है कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का प्रयोग करें. अपने वोट का इस्तेमाल एक बेहतर

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:26 am
VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला. मुकेश सहनी ने कहा, "बस यही संदेश है कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का प्रयोग करें. अपने वोट का इस्तेमाल एक बेहतर बिहार, एक बेहतर सरकार बनाने के लिए करें. जनता इस देश की मालिक है और आपको अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए."

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के प

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:26 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. पहले मतदान, फिर जलपान.

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को अपने ऊपर एफआईआर पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:37 am
केंद्रीय मंत्री और जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को अपने ऊपर एफआईआर पर पहली प्रतिक्रिया दी है. ललन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है. वीडियो को आधा दिखाया गया है. पूरा वीडियो देखा जाए. एफआईआर हुआ है तो पूरा वीडियो देखा जाएगा.ललन सिंह ने दी सफाई: ललन सिंह ने कहा कि आरजेडी ने भ्रामक वीडियो पोस्ट किया है. जिस गांव में वीडियो बनाया गया, वहां एक राजद नेता गरीबों को धमकाते हैं. 15 से 27 वार्ड तक जो गरीब रहते हैं उनको डराया धमकाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वोट देंगे तो 6 इंच छोटा कर देंगे. उन्हीं मतदाताओं को मैं उत्साहित कर रहा था. ललन सिंह ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि पंडारक की घटना पर ट्वीट करें और क्षमा मांगे. लोगों को बूथ पर न जाने के लिए डराया जाता है, इसलिए मैंने कहा था कि अगर नेता गरीबों को धमकाते और डराते हैं, तो गांव के लोगों को उन्हें घर में बंद कर देना चाहिए.आरजेडी ने एक्स में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है. वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए ललन सिंह से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था और फिर उनपर एफआईआर दर्ज किया गया था.

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है।

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:27 am
महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही जीविका (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई करेंगे उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाएंगे। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे। यानी सिंचाई में बिजली का खर्चा सरकार देगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन, हमारी सरकार इसे मुफ्त कर देगी। राज्य के व्यापार मंडलों के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। इधर, हर परिवार को नौकरी देने के लिए बजट कहां से लाएंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने एक्सपर्ट से विचार के बाद हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। भाजपा की बातों को छोड़िए। जब नौकरी देंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने हर चीज को संभव कर दिखाई है।