Politics


बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक बयान से फंस गए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:22 am
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक बयान से फंस गए हैं. अब चुनाव आयोग ने उनके बयान के खिलाफ संज्ञान लिया है. उन्हें इलेक्शन कमीशन नोटिस भेजेगा. 24 घंटें के भीतर उसका जवाब देना होगा.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा. इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है. महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित है. मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार मान बहन योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगे. उन्होंने कहा कि- जीविका दीदीयों के अलावा जितनी दीदीयां हैं, जिनका इस सरकार ने शोषण किया है उन सभी को हम लोग स्थाई करेंगे और मानदेय तीस हजार कर दिया जाएगा.बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण महज 1 दिन बाद होने वाला है. आज शाम 6 बजे पहले चरण का प्रचार थम जाएगा. आज बिहार की बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल संवाद करेंगे. ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत – महिला संवाद’ कार्यक्रम के तहत दोपहर 3:30 बजे चर्चा करेंगे. X पर पोस्ट किया गया- चुनाव में हमारी मातृशक्ति असाधारण ऊर्जा और समर्पण से है जुटी.” उधर, सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले “बटन दबाते ही अंजे, गंजे, पंजे सब हो गायब जाएंगे.”

झारखंड में गुलाबी ठंड के साथ-साथ अब शाम के वक्त अच्छी खासी कंपकंपी हवा ने ठंड बढ़ा दी है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:22 am
झारखंड में गुलाबी ठंड के साथ-साथ अब शाम के वक्त अच्छी खासी कंपकंपी हवा ने ठंड बढ़ा दी है. अब आलम यह है कि शाम के वक्त अधिकतर लोग स्वेटर-जैकेट में नजर आ रहे हैं. जहां दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं, शाम को कंपकंपी हवा लोगों को ठंड का एहसास करा रही है. आने वाले 8 नवंबर तक कुछ ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. झारखंड मौसम विभाग 9 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है. यही स्थिति लगभग हर जिले की देखी जा सकती है.रांची मौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर हो गया है, जो आमतौर पर सर्दी की शुरुआत का संकेत होता है.

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या-48) से निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:35 am
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या-48) से निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सिमराहा थाना कांड संख्या 274/25, दिनांक 01 नवंबर 2025 के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी 48 फारबिसगंज को सहायक व्यय प्रेक्षक से सूचना मिली कि औराही पूर्व पंचायत के सिमराहा बाजार मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर द्वारा चुनावी सभा आयोजित की जा रही है। सूचना मिलते ही दंडाधिकारी पुलिस बल, पदाधिकारियों और वीडियोग्राफी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की।सूत्रों के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी ने वोटरों को आकर्षित करने के उद्देश्य से भोजपुरी की मशहूर डांसर माही मनीषा सहित अन्य कलाकारों को बुलाया था। सभा के दौरान कुछ महिला कलाकारों ने अश्लील नृत्य की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बेकाबू हो गई और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान डांसर माही मनीषा मंच छोड़कर भाग निकलीं।दंडाधिकारी द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि सभा स्थल पर रैंप बनाकर नृत्य एवं गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके लिए निर्वाचन आयोग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित किया गया है। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर के विरुद्ध धारा 223(a)/174/176 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और निर्वाचन आयोग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।

मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। झंझारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को फुलपरास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:34 am
मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। झंझारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को फुलपरास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले में राजद ने झंझारपुर और मधुबनी दो अलग-अलग संगठन बनाए हैं। झंझारपुर संगठन की कमान बीर बहादुर राय के हाथों में थी। वे फुलपरास थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। करीब दस वर्ष पूर्व गांव की ही एक महिला ने बीर बहादुर राय समेत अन्य लोगों पर कथित दुराचार का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मामला दर्ज कराया था। उसी पुराने मामले को लेकर अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इधर, मधुबनी राजद जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग इस कार्रवाई को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कई लोग गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठा रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई भी बता रहे हैं।

मतदाता अधिकार यात्रा के बाद राहुल गांधी ने बिहार में जो सरगर्मी पैदा की थी, वह टिकट बंटवारे में बवाल के बाद ठंडी पड़ गई थी।

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:33 am
मतदाता अधिकार यात्रा के बाद राहुल गांधी ने बिहार में जो सरगर्मी पैदा की थी, वह टिकट बंटवारे में बवाल के बाद ठंडी पड़ गई थी। कांग्रेस का माहौल फिर से तैयार करने के लिए रविवार को राहुल ने तालाब में छलांग लगा दी... बेगूसराय में मछली पकड़ने के लिए...। खुद को सन आफ मल्लाह कहने वाले वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी राहुल के साथ थे। निषाद और मल्लाह समुदाय को साधने के लिहाज से देखे जा रहे इस घटनाक्रम ने बिहार में लोगों का ध्यान आकर्षित तो किया है।हालांकि, राहुल का प्रयास आलोचना का सबब भी बना हुआ। उन्होंने छठ पर पीएम नरेंद्र मोदी के घाट पर जाने को ड्रामा कहा था, तो वही शब्द अब भाजपा उनके लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने इसे चुनावी पर्यटन व ड्रामा करार दिया। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि जिस तरह से राहुल लोगों से जुड़ते हैं, वह उनकी जन-नेता की छवि को मजबूत करता है। सच यह है कि इसका वास्तविक असर तभी दिखेगा जब यह प्रतीकवाद स्थायी वोट में तब्दील हो।

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:33 am
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के साथ उस समय एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह भी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार, रोड शो जब अरियांव ब्रह्म बाबा के समीप पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने “लालू यादव ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे युवकों ने रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरानहमले के बाद सांसद मनोज तिवारी ने बक्सर एसपी शुभम आर्य और निर्वाचन आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिध्युक्त दंडाधिकारी धनजी सिंह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 11 नामजद और अन्य अज्ञात शामिल हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव और मुकेश यादव।