Politics


विजय सिन्हा के नामांकन में होंगी शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पटना पहुंच गई हैं. वो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगी. इसी बीच उन्होंने कहा कि "मैं बिहार आई हूं, बिहार की धरती को प्रणाम करती हूं. बिहार में विकास को रफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:25 am
विजय सिन्हा के नामांकन में होंगी शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पटना पहुंच गई हैं. वो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगी. इसी बीच उन्होंने कहा कि "मैं बिहार आई हूं, बिहार की धरती को प्रणाम करती हूं. बिहार में विकास को रफ्तार देनी है. बिहार में हर तरफ बहार है और विकास कार्यों की भरमार है. निश्चित रूप से इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की सरकार बनेगी".

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, वह एनडीए उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति बनाने के लिए बिहार भाजपा नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। एनडीए गठबंधन ने तय कि

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 12:20 pm
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, वह एनडीए उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति बनाने के लिए बिहार भाजपा नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। एनडीए गठबंधन ने तय किया है कि 15 से 18 अक्टूबर तक पूरे बिहार में उम्मीदवारों के नामांकन होंगे। इसके लिए राज्य को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। नामांकन के दिन हर जिले में एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। विभिन्न राज्यों के एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एनडीए ने इन चार दिनों के सघन प्रचार और समन्वय के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है।

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो सका. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था. उन्होंने 8 पेज के सुसाइड नोट में DGP और SP समेत 15

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:42 am
हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो सका. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था. उन्होंने 8 पेज के सुसाइड नोट में DGP और SP समेत 15 अधिकारियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके चलते उनकी IAS पत्नी अमनीत पी कुमार ने DGP शत्रुजीत कपूर को हटाने और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. अमनीत के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वो डेडबॉडी का अंतिम संस्कार करेंगी. हरियाणा सरकार ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है. इसके अलावा, रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया को भी उनके पद से हटा दिया गया है.          

चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट इस साल के सबसे बड़े आईपीओ के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:41 am
चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट इस साल के सबसे बड़े आईपीओ के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है. बैंकर्स की जानकारी के मुताबिक, कंपनी नवंबर के पहले सप्ताह में करीब 8,000 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च करेगी. यह 2025 का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ होगा, जो टाटा कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद आता है. निवेशकों में बड़े आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और लेंसकार्ट इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है.सूत्रों के अनुसार, कंपनी अक्टूबर के अंत तक प्राइस बैंड की घोषणा कर सकती है, जबकि नवंबर की शुरुआत में आईपीओ खुल जाएगा. इसी महीने ब्रोकरेज फर्म ग्रोव भी अपना 7,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है. लेंसकार्ट के इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, सिटी, अवेंडस और एक्सिस कैपिटल जैसे बड़े बैंक लीड मैनेजर्स होंगे. आईपीओ के तहत कुल 8,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिसमें से 2,150 करोड़ रुपये नई इश्यू के माध्यम से जुटाए जाएंगे, जबकि बाकी 13.23 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जाएंगे. इस OFS में प्रमोटर्स पयुष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही के शेयर शामिल होंगे. साथ ही कुछ प्राइवेट इक्विटी फर्म्स भी अपने शेयर बेचेंगी.लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025 में जबरदस्त वित्तीय प्रदर्शन किया है. जहां पिछले साल कंपनी को 10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था, वहीं इस साल कंपनी ने 297 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. राजस्व में भी 22 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 6,652 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 5,428 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. इस वृद्धि का श्रेय कंपनी की मजबूत बिक्री और ऑपरेशंस को जाता है.2010 में शुरू हुई लेंसकार्ट ने ऑनलाइन बिजनेस के तौर पर शुरुआत की थी और तीन साल बाद पहला रिटेल स्टोर खोला. आज लेंसकार्ट भारत में 2,000 से अधिक स्टोर्स के साथ चश्मों का सबसे बड़ा नाम बन चुकी है. कंपनी प्रिस्क्रिप्शन चश्मे, सनग्लासेस, कॉन्टैक्ट लेंस और एक्सेसरीज डिजाइन, बनाती और बेचती है. भारत के अलावा इसके विदेशों में भी कई ग्राहक हैं. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 29.52 मिलियन ग्राहक एंट्री और 16 मिलियन से ज्यादा आई टेस्ट किए हैं. यह आईपीओ भारत के तेजी से बढ़ते आईपीओ मार्केट का अहम हिस्सा होगा. इस साल अब तक भारत में 15 अरब डॉलर से ज्यादा की लिस्टिंग हो चुकी हैं. लेंसकार्ट का यह कदम कंपनी को टेक्नोलॉजी और विस्तार के क्षेत्र में मजबूत बनाएगा. जहां निवेशक इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से खुश हैं, वहीं टैक्स विवाद जैसी कुछ चुनौतियां भी सामने हैं. इसके बावजूद, यह आईपीओ शेयर बाजार में हलचल मचा सकता है और निवेशकों के बीच अच्छा उत्साह पैदा कर सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:40 am
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है. जन सुराज ने मंगलवार को अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए दरभंगा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. यह सूची पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में मजबूत दावेदारों को मैदान में उतारा जा रहा है. पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज बिहार की राजनीति में नया विकल्प बनने का दावा कर रही है. दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम और बहादुरपुर विधानसभा सीटों के लिए जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. कुशेश्वरस्थान से शत्रुघ्न पासवान, गौड़ाबौराम से डॉ. इफ्तेखार आलम और बहादुरपुर से जन सुराज के जिलाध्यक्ष आमिर हैदर को टिकट दिया गया है. बहादुरपुर सीट पर आमिर हैदर का नाम सुर्खियों में है, क्योंकि वे राजद के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के चचेरे भाई हैं. बहादुरपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित उम्मीदवार आमिर हैदर ने सीट मिलने के बाद फेकला में आयोजित एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि वे पेशे से इंजीनियर हैं और पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर समाजसेवा में जुटे हुए हैं. आमिर ने कहा, "मैंने हमेशा जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का प्रयास किया है. अब जन सुराज के बैनर तले मैं विकास और बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं." उनकी यह सक्रियता पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

आईआरसीटीसी लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:39 am
आईआरसीटीसी लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चार्ज फ्रेम करने के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गयी है. इंडिया ब्लॉक के झारखंड में मुख्य घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने लालू फैमिली पर हुए आरोप गठन की टाइमिंग पर सवाल खड़ा किया है.झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विपक्ष का ये सवाल जायज है कि यह जो टाइमिंग है यह जान बूझकर चुना गया है ताकि महागठबंधन को बिहार में ठीक चुनाव के समय परेशान किया जा सके. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं लेकिन कोर्ट में जो समय तय किया गया है, यह समय राजनीति से प्रेरित लगता है. सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि देश के संवैधानिक संस्थाओं का आज क्या हाल है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है. बीजेपी के दबाव में राजनीतिक संस्थाएं काम कर रही हैं. सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि झामुमो की निर्वाचन आयोग से मांग है कि बिहार में चुनाव के दौरान इस केस से संबंधित कोई भी बयान या टिप्पणी भाजपा या विरोधियों के द्वारा नहीं किया जाए और न ही उसकी कोई रिपोर्टिंग हो. सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि झारखंड में हमारे नेता को बेवजह जेल भेज दिया गया था तो उसका नतीजा भाजपा को मिल गया, वही हाल बिहार चुनाव में भी होने वाला है.कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को टारगेट करना कोई नई बात तो नहीं है. जिन लोगों को गृह मंत्री अमित शाह पानी पी-पी कर कोसते थे. वे सारे भ्रष्टाचारी आज भाजपा में जाकर पाक साफ हो गए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि चार्जशीट हो जाने से कोई दोषी नहीं हो जाता, हम अदालती लड़ाई लड़ेंगे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories